देवबंद पहुंचने पर रेल मंत्री अश्वनी विष्णु का जोरदार स्वागत, रेल मंत्री ने की रेलवे स्टेशन के निर्माण कार्यों की समीक्षा, 5 घंटे तक देवबंद में रहेंगे रेल मंत्री।

देवबंद: केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी विष्णु का देवबंद पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया, इस दौरान उन्होंने रेलवे स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया।
सोमवार को सुबह 8:30 बजे अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत केंद्रीय रेलवे मंत्री अश्वनी विष्णु विशेष ट्रेन द्वारा देवबंद रेलवे स्टेशन पर पहुंचे, जहां भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं द्वारा उनका फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान रेल मंत्री ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वह रेलवे स्टेशन के निरीक्षण एवं अन्य रेलवे कार्यक्रमों के लिए जनपद सहारनपुर आए हैं।
रेलवे स्टेशन के निर्माण कार्यों की समीक्षा के बाद रेल मंत्री अश्वनी विष्णु सीधे मां त्रिपुर बाला सुंदरी देवी मंदिर पहुंचे जहां उन्होंने पूजा अर्चना की, अब वह पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की बैठक ले रहे हैं। रेल मंत्री बूथ लेवल के कार्यकर्ताओं से भी बैठक करेंगे और वह किसी एक बूथ क निरीक्षण कर सकते हैं।
रेल मंत्री करीब 5 घंटे तक देवबंद रुकेंगे और 1:30 वह कार द्वारा यहां से रामपुर मनिहारान जाएंगे और वहां से वह सहारनपुर पहुंचेंगे।
केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी विष्णु के देवबंद आगमन के चलते यहां रेलवे स्टेशन पर अधिकारियों और कई जनपदों के भाजपा नेताओं का सुबह से ही जमावड़ा लगा हुआ रहा, जहां राज्य मंत्री कुंवर बृजेश सिंह, पूर्व सांसद राघव लखन पाल शर्मा, मोहित बेनीवाल और भाजपा जिला अध्यक्ष महेंद्र सिंह सैनी सहित भाजपा के सभी बड़े नेताओं ने केंद्रीय मंत्री को गुलदस्ते देकर उनका स्वागत किया। वही डीएम अखिलेश सिंह और एसएसपी डॉ. विपिन ताड़ा सहित जिले के आला अधिकारी और और रेलवे अधिकारी भी रेलवे स्टेशन पर प्रोटोकॉल की जिम्मेदारियां निभाते नजर आए।

समीर चौधरी/रियाज अहमद।

Post a Comment

0 Comments

देश