देवबंद कोतवाली में संविधान दिवस पर पुलिस कर्मियों को दिलाई गई शपथ।

देवबंद: देवबंद कोतवाली परिसर में शनिवार को संविधान दिवस मनाया गया। इस मौके पर सीओ रामकरण सिंह ने संविधान की प्रस्तावना को पढ़ा तथा सभी पदाधिकारियों एवं जवानों ने एक स्वर में प्रस्तावना को दोहराया। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं पुलिस जवानों के साथ संविधान की शपथ ली।
इस दौरान उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों व जवानों को संबोधित करते हुए सीओ रामकरण सिंह और थाना प्रभारी एच एन सिंह ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर के बनाए गए कानून के तहत आज हमलोग जनता की सेवा करते हैं। हम सबको बखूबी संविधान का पालन करना चाहिए तथा आम लोगों को भी संवैधानिक नियमों से अवगत कराना हम सब का फर्ज बनता है। 
उन्होंने पुलिस पब्लिक के बीच संवैधानिक तथ्यों के तहत मधुर संबंध बनाने की बात कही ताकि लोगों में पुलिस प्रशासन पर अटूट आस्था हो सके। उन्होंने पुलिसकर्मियों से अपील की कि डॉक्टर भीमराव अंबेडकर से सीख लें तथा इमानदारी पूर्वक काम करें। मौके पर कई पुलिस पदाधिकारी एवं जवान मौजूद थे।

समीर चौधरी।

Post a Comment

0 Comments

देश