रास्ते के विवाद में भाजपा नेता के खिलाफ कॉलोनी वासियों ने किया प्रदर्शन, लगाए गंभीर आरोप।

देवबंद: गणेशपुरम में रास्ते की जमीन को लेकर हुए विवाद में मंगलवार को कॉलोनीवासियों ने भाजपा नेता के खिलाफ प्रदर्शन किया। साथ ही उन पर गंभीर आरोप लगाए।
मंगलवार को गणेशपुरम कॉलोनीवासियों ने विवादित रास्ते पर पहुंचकर प्रदर्शन किया। इसमें काफी संख्या में महिलाएं भी शामिल रहीं। लोगों का आरोप था कि भाजपा नेता जबरन रास्ते पर कब्जा कर रहे हैं। जबकि वर्ष 2015 में 30 फीट का रास्ता सरकारी कागजों में पास है और राजस्व की टीम की तरफ से इसका सर्वे भी हो चुका है। इसके उलट भाजपा नेता वर्ष 2018 में रास्ते का बैनामा दिखाकर इसे अपना बता रहे हैं। जो सरासर गलत है। आरोप है कि वह गलत तरीके से दबाव बनाकर रास्ते पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। कॉलोनीवासियों का कहना है कि कॉलोनी में आने जाने का एकमात्र रास्ता यही है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले की जांच किए जाने की गुहार लगाई है। प्रदर्शन करने वालों में शशि, मीनू, संतोष, वीना, नीलम, वीमो, सतीष, अरविंद, राजकुमार, मनोज, राजेश आदि लोग शामिल रहे। 

समीर चौधरी।

Post a Comment

0 Comments

देश