भाजपा महिला मोर्चा ने मनाई महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जयंती, दोनों महान विभूतियों के पथ पर चलने का आह्वान।

भाजपा महिला मोर्चा ने मनाई महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जयंती, दोनों महान विभूतियों के पथ पर चलने का आह्वान।
देवबंद: भाजपा महिला मोर्चा देवबंद की ओर से महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर एक बैठक का आयोजन करके दोनों महान विभूतियों के जीवन पर प्रकाश डाला गया और उनके पथ पर चलने का संकल्प लिया गया। इस दौरान लाल बहादुर शास्त्री और महात्मा गांधी की फोटो पर पुष्पांजलि कर श्रद्धांजलि दी गई।
रविवार को गांधी जी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर नगर उपाध्यक्ष उषा शर्मा के निवास पर आयोजित भाजपा महिला मोर्चा की बैठक में महात्मा गांधी जी व लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती मनाते हुए सभी ने अपने अपने विचार रखे।
डॉक्टर कांता त्यागी नगर अध्यक्ष महिला मोर्चा भाजपा ने एवं रेनू दत्ता नगर महामंत्री महिला मोर्चा भाजपा ने इस बैठक का शुभारंभ किया। शोध प्रमुख शुभलेस शर्मा ने बैठक की अध्यक्षता की और अपने विचार रखें। इस दौरान महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके चित्र पर पुष्पांजलि कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

बैठक में काजल कश्यप मीडिया प्रभारी, पूनम कौशिक नगर मंत्री, मीनाक्षी जयसवाल नगर मंत्री, स्नेहा टंडन, पवन गोसाई,
मंजू पवार आदि मौजूद रहे।

समीर चौधरी/रियाज़ अहमद।

Post a Comment

0 Comments

देश