करवा चौथ के पर्व पर सर्वोदय ज्ञान पब्लिक स्कूल महेंदी प्रतियोगिता का आयोजन।

करवा चौथ के पर्व पर सर्वोदय ज्ञान पब्लिक स्कूल महेंदी प्रतियोगिता का आयोजन।
देवबंद: सर्वोदय ज्ञान पब्लिक स्कूल के प्रागंण में करवा चौथ के अवसर पर कक्षा 6 से कक्षा-12वीं के छात्राओं के मध्य महेंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें छात्राओं ने अपनी अध्यापिकाओं के हाथों पर मनमोहक एवं कलात्मक ढंग से हाथों पर विभिन्न प्रकार की मेहंदी जैसे ब्राइडल महेंदी, भारतीय महेंदी, अरेबिक महेंदी लगाकर महेंदी से सुसज्जित कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। 
महेंदी प्रतियोगिता में रिया, अनुष्का, तपस्या, टीना, अक्षिता, रशि, भूमिका, हिमानी, कुमकुम, रितिका, स्वाति, ईशा, खुशबू चंचल, अलिना आदि ने भाग लिया तथा भव्या ने प्रथम, खुशबू द्वितीय व महक और मुस्कान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री रूपेश कुमार सैनी ने सभी अध्यापिकाओं को करवा चौथ के पवित्र पर्व की शुभकामनाएँ दी। तथा छात्र/छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों में प्रतियोगिता की भावना आने वाली परिस्थियों का सामना करने की प्ररेणा देती है। साथ ही साथ उनकी प्रतिभा को भी निखारती है तथा भारतीय संस्कृति के प्रति उनमें सम्मान की भावना भी जागृत करती है।
कार्यक्रम में अनिता सैनी, वन्दना ध्रुव, सुनिता चौधरी, सुनिता तोमर, सोनिया तोमर, नाजिया व पूजा शर्मा आदि उपस्थित रहे।

समीर चौधरी/रियाज़ अहमद।

Post a Comment

0 Comments

देश