करवा चौथ पर्व की तैयारियों में जुटी सुहागन महिलाएं, बाजारों में खरीदारी को लगी भीड़।

करवा चौथ पर्व की तैयारियों में जुटी सुहागन महिलाएं, बाजारों में खरीदारी को लगी भीड़।
देवबंद: सुहाग के लंबी आयु से जुड़ा व्रत करवा चौथ की  तैयारी में सुहागिन महिलाएं जुट गई। 
करवा चौथ के पर्व से पूर्व बुधवार को नगर के बाजारों में महिलाओं की भीड़ रही और उन्होंने जमकर खरीदारी की, हालांकि इस दौरान बाजार में जाम के कारण महिलाओं को परेशानियों का सामना भी करना पड़ा। करवा चौथ की खरीदारी के लिए नगर के बाजारों में छलनी, चूड़ी, कपड़ा और मेहंदी की खरीदारी के साथ ब्यूटी पार्लर में सुहागन महिलाओं की भीड़ देखी गई।
पर्व के एक दिन पहले जहां महिलाओं ने अपने हाथों में मेंहदी रचाई, वहीं पर्व में पूजा के वक्त सोलह श्रृंगार कर माता करवा चौथ की पूजा करने वाली सुहागिनों को सारा दिन इसकी तैयारी में जुटी नजर आई। महिलाओं का कहना है कि करवा चौथ का यह व्रत पूरे विधि-विधान के साथ कर रही हैं। पति के लंबी आयु के लिए सारा दिन उपवास रख कर देर शाम सामूहिक रूप से माता करवा चौथ की पूजा करने से मन को शांति मिलती है। 
वही नगर के बाजारों में ई-रिक्शा और अतिक्रमण के कारण महिलाओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा, पर्व के बावजूद पुलिस प्रशासन द्वारा इस ओर ध्यान नहीं दिया गया।

समीर चौधरी/रियाज़ अहमद।

Post a Comment

0 Comments

देश