रामलीला भवन में आयोजित रामलीला दशहरा महोत्सव में अंगद-रावण संवाद ने दर्शकों को किया प्रभावित।

रामलीला भवन में आयोजित रामलीला दशहरा महोत्सव में अंगद-रावण संवाद ने दर्शकों को किया प्रभावित।
देवबंद: नगर में परम्परागत श्री रामा मंडल रामलीला सेवा टृस्ट देवबंद के तत्वावधान द्वारा रात्री मे आयोजित रामलीला दशहरा महोत्सव में सोमवार को श्री रामेश्वर स्थापना अंगद रावण संवाद लक्षण शक्ति लीला का मंचन निष्ठावान कलाकारों द्वारा बडे धूम धाम से मनाया जा रहा है।
मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम की लीला का मंचन श्री रामा मंडल सेवा टृस्ट के द्वारा किया जा रहा है। श्रीरामलीला भवन में आयोजित सोमवार रात्री को रामेश्वर स्थापना अंगद रावण संवाद का सफल मंचन का दृश्य अत्याधिक रोमांचक रहा जिसका दर्शको ने खूब आंनद लिया और लक्षण शक्ति आदि का मंचन किया गया।
अभिनय कलाकार सिद्धार्थ यादव हनुमान निखिल गर्ग श्री राम उचित शर्मा लक्षण अखिल गर्ग शत्रुघ्न अमन गर्ग सीता संदीप शर्मा रावण मेघनाथ लीला में पहुंचे नगर वासियों ने कलाकारों की बहुत बहुत प्रशंसा की और व्यवस्था बनाये रखने मे श्री राम लीला सेवा दृस्ट का सहयोग प्रदान किया। सचालन देवी दयाल शर्मा ने किया।
इस अवसर पर राकेश सिघल राजीव गुप्ता सुभाष कुच्छल संजय सैनी विशाल गर्ग राजकुमार जाटव अजय गुप्ता मनोज गर्ग अशोक गुप्ता अनन्त गर्ग, नीरज कंसल, रितेश बंसल, अनुज अग्रवाल,मुख्य निर्देशक हरि किशन मल्होत्रा नरेन्द्र बंसल धन श्याम गुप्ता श्याम चौहान विशाल शर्मा सुनील कश्यप सहित बडी संख्या में महिला बच्चे भी उपस्थित रहे।

समीर चौधरी/रियाज़ अहमद।

Post a Comment

0 Comments

देश