जायरा वसीम और सना खान के बाद भोजपुरी फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस सहर अफशा ने भी ग्लैमर की दुनिया को कहा अलविदा, सोशल मीडिया पर किया फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने का ऐलान।

जायरा वसीम और सना खान के बाद भोजपुरी फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस सहर अफशा ने भी ग्लैमर की दुनिया को कहा अलविदा, सोशल मीडिया पर किया फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने का ऐलान।
मुंबई: जायरा वसीम और सना खान के बाद सहर अफशा ने भी शोबिज की दुनिया छोड़कर इस्लाम धर्म के अनुसार जिंदगी जीने का फैसला किया है। भोजपुरी एक्ट्रेस सहर अफशा ने फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कह कर नई जिंदगी की शुरुआत की है।
सहर अफशा ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए शोबिज से अलग होने की घोषणा की। भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री सहर अफशा ने इस्लामी तालीमात का पालन करने का फैसला किया है। इस बात की जानकारी सहर ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट पर शेयर की है।
एक्ट्रेस लिखती हैं कि मैंने तय कर लिया है कि मैं फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने जा रही हूं, अब मेरा इससे कोई लेना-देना नहीं है। शोबिज छोड़ने के बाद एक्ट्रेस ने अल्लाह की इबादत करने का फैसला किया है। वह लिखती हैं कि मैं अपना अगला जीवन इस्लामी शिक्षाओं और अल्लाह के हुक्म के अनुसार जीने का इरादा रखती हूं। मैं जीवन से अपनी चिंताओं को त्याग रही हूं। मैं अल्लाह से तोबा करती हूँ। मैं अल्लाह से माफ़ी माँग रही हूँ। उन्होंने आगे लिखा कि 'मैं इस इंडस्ट्री में संयोग से आई थी लेकिन अब मैंने सब कुछ खत्म करने का फैसला कर लिया है। अगला जीवन अल्लाह के नाम पर होगा। एक्ट्रेस ने कहा कि ग्लैमरस लाइफ को छोड़ने के बाद अब वह अल्लाह के बताए रास्ते पर चलेंगी।

समीर चौधरी।

Post a Comment

0 Comments

देश