आज देवबंद पहुंचेंगे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।

आज देवबंद पहुंचेंगे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।
देवबंद: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज मंगलवार को देवबंद पहुंचेंगे और राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह द्वारा आयोजित रामकथा में शामिल होगें। स्थानीय अधिकारियों और राज्यमंत्री ने सीएम धामी के देवबंद आगमन की पुष्टि की है, जिसको लेकर बड़े स्तर पर तैयारियां की जा रही है, पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं।
क्षेत्रीय विधायक व लोक निर्माण विभाग के राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह द्वारा उनके गांव जड़ौदा जट के निकट स्टेट हाईवे पर स्थित मेपल्स एकेडमी में सात दिवसीय रामकथा का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें भाजपा के दिग्गज नेता पहुंच रहे हैं, आज मंगलवार को कथा के पांचवे दिन उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राम कथा में शामिल होंगे। अधिकारियों ने उनके आगमन की पुष्टि की है।

सीओ देवबंद रामकरण सिंह ने बताया कि सरकारी कार्यक्रम के अनुसार शाम 4:00 बजे उत्तराखंड के सीएम देवबंद पहुंचेंगे, जिन की सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन ने कड़े बंदोबस्त किए हैं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन द्वारा सभी तैयारियां कर ली गई है।
मेपल्स एकेडमी के निकट मुख्यमंत्री के लिए हेलीपैड बनाया गया है, जहां शाम 4:00 बजे उनका हेलीकॉप्टर उतरेगा, उसके बाद सीधे वह रामकथा में शामिल होंगे और वहीं से वापस हो जाएंगे। बताया गया है कि धार्मिक कार्यक्रम होने के चलते मुख्यमंत्री मीडिया से भी दूरी बनाए रखेंगें।

समीर चौधरी/रियाज़ अहमद।

Post a Comment

0 Comments

देश