नहीं रहे नेताजी मुलायम सिंह यादव, मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस।

नहीं रहे नेताजी मुलायम सिंह यादव, मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस।
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के सरंक्षक मुलायम सिंह यादव का निधन हो गया है। उन्होंने 82 साल की उम्र में गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में आज सुबह 8:16 बजे आखिरी सांस ली।
मुलायम सिंह यादव को 22 अगस्त को सांस लेने में तकलीफ और लो ब्लड प्रेशर की शिकायत के बाद मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था, हालांकि उनकी तबीयत में सुधार नहीं हो रहा था और 1 अक्टूबर की रात को आईसीयू में शिफ्ट किया गया था, जहां एक डॉक्टरो का पैनल उनका इलाज कर रहा था।
सुबह 8.16 पर ली अंतिम सांस 
22 अगस्त को किया गया था मेदांता अस्पताल में भर्ती
1 अक्टूबर की रात को आइसीयु में किया गया था शिफ्ट
मेदांता के एक डॉक्टरो का पैनल कर रहा था मुलायम सिंह यादव का इलाज।

भारतीय राजनीति में विशेष योगदान।
राजनीतिक विशेषज्ञों का कहना है कि यह भारतीय राजनीति को एक बड़ा झटका है। मुलायम सिंह यादव उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री थे। उन्होंने काफी महत्वपूर्ण कार्य किए हैं और भारतीय राजनीति में मुलायम सिंह यादव का विशेष योगदान है, जिनको कभी भुला नहीं जा सकता।
@UPkesari #MulayamSingh

Post a Comment

0 Comments

देश