देवबंद में लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यक्रम में पार्टी को मजबूत बनाने पर दिया गया बल, युवा विंग के कई जिलों के अध्यक्षों की घोषणा कर सौंपे गए नियुक्ति पत्र।

देवबंद में लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यक्रम में पार्टी को मजबूत बनाने पर दिया गया बल, युवा विंग के कई जिलों के अध्यक्षों की घोषणा कर सौंपे गए नियुक्ति पत्र।
देवबंद: लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यक्रम में पार्टी की मजबूती और नीतियों का प्रचार प्रसार करने का आह्वान किया गया। साथ ही युवा विंग के कई जिलों के अध्यक्षों की घोषणा करते हुए उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपे गए।
गुरुवार को मजनूवाला रोड स्थित एक सभागार में आयोजित हुए लोक जनशक्ति पार्टी (युवा) के कार्यक्रम में युवा विंग के पश्चिम उत्तर प्रदेश अध्यक्ष जयकुमार ठाकुर ने कहा कि युवा संगठन की रीढ़ है। युवा संगठन को मजबूत बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। बताया कि यूपी में पार्टी नगर निगम चुनाव मजबूती से लड़ेगी।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष स्वराज पंवार मुरादाबाद जिलाध्यक्ष विवेक भटनागर और युवा विंग के मुरादाबाद जिलाध्यक्ष कपिल कुमार शर्मा ने पार्टी की नीतियों का प्रचार प्रसार करते हुए चिराग पासवान के के हाथों को मजबूत बनाने का आह्वान किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष जयकुमार ठाकुर द्वारा मोहम्मद तनवीर को सहारनपुर जिलाध्यक्ष, अनुज बालियान को मुजफ्फरनगर जिलाध्यक्ष और मनिक अग्रवाल को देवबंद नगराध्यक्ष मनोनीत किया गया। नए पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस मौके पर चौ. ओमपाल सिंह, मांगेराम त्यागी, विनीत कुमार, अनिल उपाध्याय, अरुण गर्ग समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

समीर चौधरी/रियाज़ अहमद।

Post a Comment

0 Comments

देश