पति पर गलत कार्य कराने और युवक पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, पीड़ित महिला ने कोतवाली में दी तहरीर।

पति पर गलत कार्य कराने और युवक पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, पीड़ित महिला ने कोतवाली में दी तहरीर।
देवबंद: क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने कोतवाली में दी तहरीर में पति पर गलत कार्य कराने और एक युवक पर दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस से आरोपियों पर सख्त कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। 
कोतवाली में दी गई तहरीर में तलहेड़ी बुजुर्ग पुलिस चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि मई 2022 में उसका विवाह कपूरी गोविंदपुर गांव में हुआ था। शादी में उसके माता पिता ने अपनी हैसियत के अनुसार दान दहेज दिया। मगर पति और ससुरालिए इससे खुश नहीं थे। महिला का आरोप है कि पति शराबी है और अन्य नशे भी करता है। जो शादी के बाद से ही लगातार उसको प्रताड़ित करता आ रहा है। पीड़िता ने बताया कि उसका पति उस पर गलत कार्य करने का दबाव बनाता है।
पीड़िता ने बताया कि बीती दो अगस्त को पति का जानकार एक युवक मोटरसाइकिल से मायके छोड़ने के बहाने उसे लेकर गया। जैसे ही महमूदपुर के रास्ते में पहुंचे, तो वह उसे धमकी देकर एक मकान में ले गया। जहां आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया, शोर मचाने पर लोगों को आता देखकर आरोपी गाली गलौज करते हुए मौके से फरार हो गया। आरोप लगाया कि वह उसे किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर गया है। पीड़िता ने पुलिस से पूरे मामले में कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है, जांच उपरांत आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

समीर चौधरी/रियाज़ अहमद।

Post a Comment

0 Comments

देश