नगर में धूमधाम से निकाली खाटू श्याम निशान यात्रा, आज श्याम वंदना महोत्सव।

नगर में धूमधाम से निकाली खाटू श्याम निशान यात्रा, आज श्याम वंदना महोत्सव।
देवबंद:  श्री श्याम सलोना सेवा ट्रस्ट द्वारा नगर में एक निशान यात्रा का आयोजन किया गया। निशान यात्रा रामलीला भवन से चलकर एमबीडी चौक मेन बाजार जीटी रोड से होते हुए श्री खाटू श्याम मंदिर देवी कुंड पहुंचीं।
आज शुक्रवार को होने वाले श्री श्याम वंदना महोत्सव के लिए एक निमंत्रण नगर भ्रमण के साथ दिया जाएगा। श्याम वंदना महोत्सव में प्रसिद्ध गायक कन्हैया मित्तल, साक्षी अग्रवाल, मानवेंद्र चौहान, राम पुजारी महाराज अपने मुखारविंद से सुंदर भजन सुनाएंगे।
श्याम सलोना सेवा ट्रस्ट के कार्यक्रम संयोजक ईशान गोड व अध्यक्ष अमित गर्ग ने बताया की कार्यक्रम भव्य होगा और काफी भीड़ आने की संभावना है इसलिए सब व्यवस्थाएं सुचारू रूप से कर ली गई है।
निशान यात्रा में शामिल होने बालों में हरिओम् सिंघल, विकास चौधरी, शुभम अग्रवाल, विशाल गर्ग, अंकित राणा, विनय गुप्ता, यश बंसल, संजीव बंसल, अरुण अग्रवाल, राजेश गुप्ता, रोहित सिंघल, आकाश रस्तोगी, अभिषेक चावला, नीरज गर्ग, मनोज नामदेव,  मनीष भारती, रोहित, अनु अग्रवाल सहित नगर के काफ़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

समीर चौधरी/रियाज़ अहमद।

Post a Comment

0 Comments

देश