संचालन समिति के सदस्यों को दायित्व के अनुरुप कार्य करने की हिदायत, सर्व समाज में पार्टी की नीतियों के प्रचार पर दिया बल।

संचालन समिति के सदस्यों को दायित्व के अनुरुप कार्य करने की हिदायत, सर्व समाज में पार्टी की नीतियों के प्रचार पर दिया बल।
देवबंद: लोकसभा प्रवास योजना के निमित्त देवबंद विधानसभा की संचालन समिति की बैठक का आयोजन हुआ। जिसमें नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दायित्व की याद दिलाते हुए सभी जिम्मेदारियों को निष्ठा के साथ निभाने का आह्वान किया।
शुक्रवार को शिक्षक नगर स्थित कार्यालय पर आयोजित बैठक में लोकसभा प्रभारी नवाब सिंह नागर व लोकनिर्माण विभाग राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने संयुक्त रुप से संचालन समिति के सभी सदस्यों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने सभी समिति सदस्यों को उनके दायित्व के अनुरूप कार्य करने की हिदायत देते हुए समयबद्ध अभियानों को पूरा करने का कार्य किए जाने को निर्देशित किया। लोकसभा संयोजक एवं पूर्व जिलाध्यक्ष विजेंद्र कश्यप ने कहा कि सर्व समाज के विकास के एजेंडे को देखकर सर्व समाज के लोग भाजपा को समर्थन देने को आगे आ रहा हैं। इसलिए उनके बीच जाकर उनकी समस्याओं का निस्तारण एवं कार्य करने का काम करें। प्रवास योजना के निमित्त विधानसभा प्रभारी व पूर्व विधायक अशोक कंसल ने भी विचार रखे। इसमें शिवराज सिंह रोड, कुलदीप प्रधान, पदम सिंह, सोनी कश्यप, विपिन गर्ग, अनिरुद्ध त्यागी, राहुल, अरुण गुप्ता, रविंद्र चौधरी, विकास राणा, लक्की वर्मा, वैभव अग्रवाल, सतीश राणा, रेनू दत्ता, संदीप शर्मा आदि मौजूद रहे। 

समीर चौधरी/रियाज़ अहमद।

Post a Comment

0 Comments

देश