पीएम मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष में सरकारी अस्पताल में निशुल्क आरोग्य मेले का आयोजन, राज्यमंत्री ने किया उद्घाटन।

पीएम मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष में सरकारी अस्पताल में निशुल्क आरोग्य मेले का आयोजन, राज्यमंत्री ने किया उद्घाटन।
देवबंद: प्रधामंत्री नरेन्द्र मोदी के 72वें जन्म दिन पर सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र पर सेवा पखवाड़े के अंतर्गत अरोग्य मेले का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन राज्य मंत्री लोक निर्माण विभाग कुंवर ब्रिजेश सिंह ने फीता काट कर किया।
रविवार को आयोजित अरोग्य मेले में योगियो का नि: शुल्क उपचार किया गया, जिसमे पेथोलोजी जांच भी कि गई, संचारी रोगों के संबंध में चिकित्सक अधीक्षक डॉ. अजय कुमार त्यागी ने जानकारी दी। इस दौरान मरीजों में निशुल्क दवाइयां वितरित की गई।
इस मौके भाजपा नगर अध्यक्ष विपिन गर्ग, सुखपाल सिंह, विकास त्यागी, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि विजय त्यागी, राम मोहन सैनी, चौ. औमपाल सिंह, विपीन भारती, अम्बरीश त्यागी, शुभलेश शर्मा, डॉक्टर कांता त्यागी, स्नेहा टंडन
सहित अस्पताल का स्टाफ  मौजूद रहा।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा महिला मोर्चा की ओर से अस्पताल अधीक्षक डॉक्टर अजय त्यागी को बुके भेंट करके उनका सम्मान किया गया।

समीर चौधरी/रियाज़ अहमद।

Post a Comment

0 Comments

देश