उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की नई कार्यकारिणी को दिलाई गई शपथ, राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह बोले "सरकार व्यापारियों के हितों एवं सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध"।

उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की नई कार्यकारिणी को दिलाई गई शपथ, राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह बोले "सरकार व्यापारियों के हितों एवं सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध"।
देवबंद: उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश (देवबंद) की नई कार्यकारिणी को समारोह का आयोजन करके शपथ ग्रहण कराई गई। इस अवसर पर राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने हमेशा व्यापारियों के हितों के और सुरक्षा का ध्यान रखा है।
रविवार की शाम स्टेट हाईवे पर स्थित कृष्णा पैलेस में आयोजित शपथ समारोह का शुभारंभ फीता काट कर और दीप प्रज्वलित करके किया गया। इस दौरान उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश (देवबंद) की नई कार्यकारिणी में शामिल पदाधिकारियों को मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि व्यपारी अर्थव्यवस्था की मजबूत कड़ी हैं। विकास में भी इनका महत्वपूर्ण योगदान रहता है। सरकार व्यापारियों के हितों और उनकी सुरक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने व्यापारियों को सुरक्षा मुहैया कराने का काम किया है। उन्होंने सरकार के विकास कार्यों का बखान करते हुए कहा कि केंद्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार देश में विकास के नए आयाम स्थापित कर रही है और सभी वर्गों एवं लोगों को साथ लेकर काम कर रही है।
भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष महेंद्र सिंह सैनी ने भी सरकार द्वारा व्यापारियों के लिए किए जाने वाले कामों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज प्रदेश में व्यापारी खुद को सुरक्षित महसूस करता है, सरकार ने व्यापारियों को बेहतर सुरक्षा और व्यवस्था प्रदान की है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल ने कहा कि संगठन के लिए व्यापारियों का हित सर्वोपरि है। इसमें कोई समझौता नहीं किया जाएगा। जिन पदाधिकारियों ने शपथ ली है, सभी सक्रिय रूप से इस में योगदान दें। कहीं भी व्यापारियों का उत्पीड़न होता है तो इसकी जानकारी दें। संगठन हर स्तर पर इसकी लड़ाई लड़ेगा।
मंडल के नगर अध्यक्ष दीपक गर्ग ने सभी का आभार जताते हुए कहा कि संगठन ने हमेशा व्यापारियों के हितों की लड़ाई लड़ी है। उन्होंने आश्वस्त किया कि व्यापारी वर्ग की सुरक्षा एवं उनके हितों से कभी समझौता नहीं किया जाएगा और संगठन हमेशा उनके हितों को सर्वोपरि रखकर काम करता रहेगा।
कार्यक्रम संयोजक अजय गर्ग, मुस्तफा सलमानी, लक्की गोयल और मकबूल अहमद आदि ने भी अपने विचार रखते हुए सभी मेहमानों का शुक्रिया अदा किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से नरेश गोयल, सुधीर गर्ग बबली, नीरज महेश्वरी, दिनेश महेश्वरी, अशोक गुप्ता, विजेंदर त्यागी, राकेश कंसल, राज किशोर गुप्ता, चौधरी राजपाल सिंह, विनोद गुप्ता, विपिन गर्ग, रविंद्र चौधरी, अरविंद गुप्ता, पंकज अग्रवाल, मनमोहन गर्ग, रितेश बंसल, संदीप शर्मा एडवोकेट, मोहम्मद इरशाद, मोहम्मद इरफान, अजय जैन, अशोक कुमार, अनुज गर्ग, मनोज गोयल, प्रवेज आलम, दिलशाद मलिक, मोहम्मद सरफराज मलिक राजीव अग्रवाल अंकित राणा राम राममोहन सैनी, मोहम्मद समीर, अनुज गर्ग, विजय त्यागी, अशोक मल्होत्रा, प्रदीप त्यागी, मनीष गर्ग, सचिन सिंघल, सुधीर शर्मा, फूल मियां, अजय त्यागी, शमशाद खान, राजीव बंसल, विपुल बंसल, अजय मदान, सुमित धवन, वतन गर्ग, अश्वनी जैन आदि सहित काफी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।

समीर चौधरी/रियाज़ अहमद।

Post a Comment

0 Comments

देश