पीएफआई को प्रतिबंधित किए जाने का भाजपा नेत्री शुभलेश शर्मा ने किया स्वागत।

पीएफआई को प्रतिबंधित किए जाने का भाजपा नेत्री शुभलेश शर्मा ने किया स्वागत।
देवबंद: पीएफआई पर बैन का स्वागत करते हुए शुभलेश शर्मा जिला शोध प्रमुख भाजपा सहारनपुर ने कहा कि देश विरोधी गतिविधियो को संचालित करने वाले संगठनो के विरूद् सख्त कार्यवाही की जानी बहुत जरूरी है।
अपने बयान में शुभलेश शर्मा ने कहा कि यदि समय रहते पर इनकी देश विरोधी गतिविधियो पर प्रतिबंध ना लगाया जाये तो यह संगठन और इनसे जुडे तत्व देश व देश की जनता के लिये नासूर बन जाते है। पीएफआई संगठन से जुडे लोग लगातार देश विरोधी गतिविधियो को अंजाम दे रहे थे तथा इनकी सोच व कार्य भारत विरोधी थे तथा आंतकवादी मानसिकता से प्रभावित थे। 
देश में कई जगह हुई तोड–फोड आगाजनी व भारत विरोधी बयानबाजी में संगठन से जुडे लोगो का हाथ होने के सबुत मिलने के बाद सरकार द्वारा देश विरोधी संगठन पर बैन लगाया जाना स्वागत योग्य कदम है।

समीर चौधरी/रियाज़ अहमद।

Post a Comment

0 Comments

देश