अमृत महोत्सव के तहत शेख-उल-हिंद सहित स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को किया गया सम्मानित, सीनियर सिटीजनों को भी दिया गया सम्मान।

अमृत महोत्सव के तहत शेख-उल-हिंद सहित स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को किया गया सम्मानित, सीनियर सिटीजनों को भी दिया गया सम्मान।
देवबंद: आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर अमृत महोत्सव के तहत उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार शुक्रवार को रक्षाबंधन के अवसर पर नगर के स्वतंत्र संग्राम सेनानियों के परिजनों और वरिष्ठ नागरिकों के घर जाकर प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा सम्मानित किया गया।
शुक्रवार को आजादी अमृत महोत्सव के अंतर्गत एसडीएम दीपक कुमार, सीओ रामकरण सिंह और ईओ डॉक्टर धीरेंद्र कुमार राय ने स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को उनके घरों में जाकर सम्मानित किया। मोहल्ला अबुलमाली में स्थित मशहूर स्वतंत्रता सेनानी और रेशमी रुमाल तरीके जनक हजरत शेख उल हिंद मौलाना महमूद हसन देवबंदी के पौत्र हाजी रियाज महमूद, स्वतंत्रता सेनानी मौलाना राशिद उस्मानी के सबसे छोटे पुत्र और वरिष्ठ पत्रकार अशरफ उस्मानी, अल्लामा अनवर साबरी की पत्नी और अंजर साबरी की माता आमना खातून जबकि स्वतंत्रता सेनानी दिलीप सिंह त्यागी परिवार से अरविंद त्यागी और विशंबर देव शास्त्री के परिवार को तिरंगा रक्षा सूत्र पहनाकर व फूल माला अर्पण कर और शाल ओढ़ाकर सम्मानित करते हुए उनके बुजुर्गों और बड़ों के द्वारा देश की आजादी के लिए दी गई कुर्बानियों की प्रशंसा की।
इसके अलावा सभी वार्डों के सीनियर सिटीजनओं को भी अधिकारियों द्वारा सम्मानित किया गया। एसडीएम दीपक कुमार ने मां त्रिपुर बाला सुंदरी देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष पंडित सत्येंद्र शर्मा सहित कई वार्डो में घर घर जाकर 75 वर्ष से ऊपर के सीनियर सिटीजनओं को सम्मानित किया गया। इसके अलावा वार्ड सभासदों और नगर पालिका ईओ धीरेंद्र कुमार राय ने घर घर जाकर सीनियर सिटीजनऑ को तिरंगा रक्षा सूत्र और माला पहनाकर व शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
उप जिलाधिकारी दीपक कुमार ने बताया आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर अमृत महोत्सव के तहत देवबंद में पुलिस क्षेत्राधिकारी और नगर पालिका अधिशासी अधिकारी द्वारा स्वतंत्रता सेनानी के परिजनों को घर घर जाकर उन्हें सम्मानित किया जा रहा, उनको सम्मानित करके हम लोग गौरवनित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने बताया नगर देवबंद में छह लोग स्वतंत्र सेनानी के आश्रित है, उन्हें सब लोगों के घर जाकर हम लोग उन्हें सम्मानित कर रहे हैं और साथ ही जो वरिष्ठ नागरिक हैं उन्हें भी घर जाकर सम्मानित कर रहे हैं, यह प्रोग्राम शासन से नगर निकाय में आया हुआ है।
इस अवसर पर चंद्रिका प्रसाद, रविंद्र कुमार, फहीम नंबरदार, सैयद हारिस, पोपीन कुमार, विनय कुमार उर्फ काका, बिरला सूद, मोहम्मद अकबर आदि मौजूद रहे।

समीर चौधरी/रियाज़ अहमद।

Post a Comment

0 Comments

देश