देवबंद की वेलकम कॉलोनीवासियों ने विद्युत विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन।

देवबंद की वेलकम कॉलोनीवासियों ने विद्युत विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन।
देवबंद:  नगर की वेलकम कॉलोनीवासियों ने विद्युत निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। आरोप है कि निगम कर्मचारियों ने विद्युत पोल टूटने के चलते तारों को एक मकान की छजली पर बल्ली रखकर उसमें बांध रखे हैं। जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
बुधवार को खानकाह स्थित वेलकम कॉलोनीवासियों ने विद्युत निगम अधिकारियों के विरुद्ध प्रदर्शन करते हुए टूटा विद्युत पोल बदलवाए जाने की मांग की है। कॉलोनीवासी मो. अमजद, काशिफ, अतहर, वारिस, वकास, हैदर, आमिर और शाहनवाज आदि का कहना है कि कई माह पूर्व यहां लगा विद्युत पोल टूट गया था। उसे बदलने के बजाए निगम कर्मचारियों ने एक मकान की छजली पर बल्ली रखकर सभी तारों को उसमें बांधा हुआ है। जिससे हादसा होने का खतरा बना हुआ है। उन्होंने कहा कि पूर्व में निगम की लापरवाही से लबकरी गांव में एक बच्चे की जान चली गई थी। लोगों ने जनहित में इसको विद्युत पोल लगवाए जाने की मांग की है। 

समीर चौधरी/रियाज़ अहमद।

Post a Comment

0 Comments

देश