किसानों ने मुजफ्फरनगर की महापंचायत के लिए देवबंद से बनाई रणनीति, ज़ोरदार तरीके से उठाई जाएगी किसानों की समस्याएं।

किसानों ने मुजफ्फरनगर की महापंचायत के लिए देवबंद से बनाई रणनीति, ज़ोरदार तरीके से उठाई जाएगी किसानों की समस्याएं।
देवबंद: भारतीय किसान यूनियन (तोमर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव तोमर ने कहा कि किसानों का उत्पीडऩ किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 22 अगस्त को मुजफ्फरनगर में डीएम कार्यालय पर महापंचायत होगी। जिसमें किसान
उत्पीडऩ समेत अन्य समस्याओं को पुरजोर ढ़ंग से उठाया जाएगा।
बुधवार को खेड़ामुगल में पवन त्यागी के आवास पर हुई किसानों की बैठक में संजीव तोमर ने कहा कि किसानों की अनदेखी की जा रही है। किसानों को उनकी फसलों का लागत मूल्य तक नहीं मिल पा रहा है। बकाया गन्ना भुगतान पाने को
गन्ना किसान तरस रहे है। उन्होंने आह्वान किया कि उत्पीडऩ समेत अन्य मुद्दों को लेकर 22 अगस्त को मुजफ्फरनगर में होने वाली महापंचायत में बड़ी संख्या में किसान पहुंचे। जिससे कि किसानों की एकजुटता और ताकत दिखाई जा सके। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत अन्यपदाधिकारियों का माला पहनाकर स्वागत किया। अध्यक्षता वीरेंद्र चौधरी ने
की। पुरकाजी ब्लॉक अध्यक्ष अजय त्यागी, प्रदेश अध्यक्ष प्रकोष्ठ शहजाद अली, मंडल अध्यक्ष मुकेश, ग्राम प्रधान गुरपाल, अंकित चौधरी, दीपक त्यागी, कलीम अली, रामकुमार माणिक, शीशपाल प्रधान, अभिमन्यु वालिया, राजकुमार पाल, मंगलसेन व मांगेराम मौजूद रहे।

समीर चौधरी/रियाज़ अहमद।

Post a Comment

0 Comments

देश