गन्ना किसानों की समस्याओं को लेकर आयोजित बैठक में सरकार से गन्ना का लाभकारी मूल्य देने और सभी समास्याओं के समाधान की मांग।

गन्ना किसानों की समस्याओं को लेकर आयोजित कार्यक्रम में सरकार से गन्ना का लाभकारी मूल्य देने और सभी समास्याओं के समाधान की मांग।
देवबंद: भारतीय किसान संघ के तत्वाधान में गन्ना किसानों की समस्याओं पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन हाईवे पर स्थित कृष्णा पैलेस में किया गया। जिसमें सरकार से गन्ना किसानों की समास्याओं को हल करने की मांग की गई।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता किसान संघ के राष्ट्रीय महामंत्री मोहनी मोहन सिंह ने कहा कि भारतीय किसान संघ की हमेशा गन्ने के लाभकारी मूल्य की मांग रही है। केन्द्र के बाद अब राज्य सरकार को भी गन्ने का लाभकारी मूल्य घोषित करना चाहिए। 
किसान संघ के अखिल भारतीय गन्ना प्रमुख साँई रेड्डी (तमिलनाडु) ने कहा कि गन्ना देश के किसानों की प्रमुख नकदी फसल है। गन्ना खरीद में, गन्ना तौल मे, गन्ने के मूल्य भुगतान में अनेक समस्याये है। उन्हें सरकार जल्द हल करे।
प्रदेश महामंत्री राजसिंह चौहान ने कहा कि जो गन्ना मिले कानून के अनुसार 14 दिन में भुगतान नहीं करती हैं। उन पर 14 व 8% ब्याज दिलाया जाए, उत्तर प्रदेश मे 600 करोड़ बकाया गन्ना मूल्य पर ब्याज बकाया है वह किसानों को दिलाया जाए ।
प्रदेश गन्ना संयोजक श्यामवीर त्यागी ने कहा कि प्रदेश सरकार गन्ना मूल्य व 400रु० घोषित करे, इससे कम किसानों को स्वीकार नहीं होगा।
 कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष राहुल त्यागी, प्रान्त प्रचार प्रमुख अनिल चौधरी, जिला उपाध्यक्ष ठा. राजपाल सिंह, जिला कोषाध्यक्ष मुनेश त्यागी, मेरठ, प्रान्त गन्ना संयोजक दुष्यंत पुण्डीर, देवबन्द नगर अध्यक्ष मणिकांत भारद्वाज, राकेश त्यागी आदि ने सभी का स्वागत किया।
 मेरठ प्राप्त महामंत्री डा. कुलदीप ने सभी नेताओं का धन्यवाद किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मेरठ प्रान्त अध्यक्ष चौधरी संजीव कुमार ने की तथ संचालक जिला मंत्री विक्रम सिंह पुण्डीर ने किया।

समीर चौधरी/रियाज़ अहमद।

Post a Comment

0 Comments

देश