कवि डा. महताब आजाद को राष्ट्र प्रहरी सम्मान-2022 से नवाजा गया।

कवि डा. महताब आजाद को राष्ट्र प्रहरी सम्मान-2022 से नवाजा गया। 
देवबंद: लेखक व राष्ट्रवादी कवि डा. महताब आजाद को साहित्यिक संस्था हमारा प्यारा हिंदुस्तान झारखंड द्वारा स्वतंत्रता दिवस विषय पर गोष्ठी में काव्य पाठ करने पर राष्ट्र प्रहरी सम्मान-2022 से नवाजा गया। उनकी इस उपलब्धि पर शायरों व कवियों ने हर्ष व्यक्त किया है। 

डा.महताब आजाद ने सम्मान दिए जाने पर संस्था हमारा प्यारा हिंदुस्तान का आभार जताया और कहा कि इस तरह के सम्मान साहित्यकारों का मनोबल बढ़ाते हैं। महताब की इस उपलब्धि पर अशोक गुप्ता, मुमताज अहमद, विनोद निराश, आलोक तनेजा, ओमवीर सिंह, डा.सागर देवबंदी, वरिष्ठ लेखक कमल देवबंदी, समीर चौधरी, अरविंद सिंघल, शमीम किरतपुरी, दिलशाद खुशतर, डा.दिवाकर गर्ग, चौधरी ओमपाल, डा.शिबली इकबाल, ममता वर्मा, तनवीर अजमल, डा.नदीम शाद आदि ने बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Post a Comment

0 Comments

देश