मौलाना मदनी गर्ल्स स्कूल देवबंद की छात्राओं ने वेस्टकागजों से तैयार किया 20 फीट लंबा झंडा।

मौलाना मदनी गर्ल्स स्कूल देवबंद की छात्राओं ने वेस्टकागजों से तैयार किया 20 फीट लंबा झंडा।
देवबंद: अमृत महोत्सव मनाने को लेकर चहुंओर उल्लास है। तिरंगा अभियान के तहत मौलाना मदनी गल्र्स मैमोरियल स्कूल की 3 से 10 वर्ष तक की छात्राओं ने वेस्ट हुए कागजों से 20 फीट लंबाई और 8.6 चौड़ाई वाला तिरंगा झंडा तैयार किया है। छात्राओं द्वारा बनाया गया यह तिरंगा आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
स्कूल की प्रधानाचार्या इरम सिद्दीकी ने छात्राओं के देशभक्ति सेपरिपूर्ण इस कार्य की प्रशंसा की। कहा कि बड़े बलिदानों के बाद हमें यह आजादी मिली है। इसे संजोकर रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। हमें आजादी के इस महापर्व को हर्षोल्लास से मनाना चाहिए।

समीर चौधरी/रियाज़ अहमद।

Post a Comment

0 Comments

देश