मैन बाज़ार रोड पर लगा हैंडपंप चोरी, पालिक ने हैंडपंप लगाने से किया इंकार, व्यापारीयों ने खुद लगवाया।

मैन बाज़ार रोड पर लगा हैंडपंप चोरी, पालिक ने हैंडपंप लगाने से किया इंकार, व्यापारीयों ने खुद लगवाया।
देवबंद: रात के समय मैन बाजार रोड पर लगा हैंडपंप चोर उखाड़ ले गए। व्यापारियों ने पुलिस को सूचना दी और नगर पालिका से दूसरा हैंडपंप लगाने की मांग की लेकिन पालिका द्वारा हाथ खड़े कर ले जाने पर व्यापारियों ने खुद हैंडपंप लगवाया, नगर पालिका द्वारा हेंडपंम लगाने से मना किए जाने पर व्यापारियों में रोष पाया जा रहा है।
गुरूवार की  रात्रि देवबंद नगर मेन बाजार में स्थित नलकूप की चोरी होने से मेन बाजार व्यापारी वह दूर दराज से बाजार में खरीदारी करने वाले व्यक्तियों को पीने के पानी की परेशानी को देखते हुए बाजार वालों ने नलका चोरी की सूचना नगरपालिका और पुलिस को दी परंतु नगर पालिका ने नलका लगवाने के लिए हाथ उठा दिए, जिससे परेशानी को देखते हुए व्यापारियों ने अपने ही खर्च से नलकूप लगवाया। नगर पालिका द्वारा हेंडपंम लगाने से मना किए जाने पर व्यापारियों में रोष पाया जा रहा है।
इस दौरान पंकज अग्रवाल, शिव कुमार, गुड्डू प्रवीण, आनंद, अनुज सिंघल, अरुण सिंघल, बृजेश पाल, दिनेश आदि ने एकत्रित होकर नल लगवाया।

समीर चौधरी/रियाज़ अहमद।

Post a Comment

0 Comments

देश