खनन माफिया पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल के भाई पूर्व एमएलसी महमूद अली को मुंबई से किया गया गिरफ्तार।

खनन माफिया पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल के भाई पूर्व एमएलसी महमूद अली को मुंबई से किया गया गिरफ्तार।
सहारनपुर: पूर्व एमएलसी और खनन माफिया हाजी इकबाल के छोटे भाई और पूर्व एमएलसी महमूद अली को सहारनपुर पुलिस ने मुंबई से गिरफ्तार किया है। शनिवार की देर शाम हुई गिरफ्तारी की सहारनपुर के अधिकारियों ने पुष्टि की है। बता दें कि दो दिन पहले ही सहारनपुर पुलिस ने कई मामलों में वांछित चल रहे हाजी वालों और उनके भाई महमूद अली पर 25000 का इनाम घोषित किया था। हाजी इकबाल के तीन बेटों को पहले ही अलग-अलग मामलों में गिरफ्तार करके सहारनपुर पुलिस जेल भेज चुकी है।
शनिवार देर शाम सहारनपुर पुलिस ने महमूद अली को नवी मुंबई से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मिर्जापुर थाने में दर्ज धोखाधड़ी के एक मामले में पूर्व एमएलसी को नवी मुंबई से गिरफ्तार किया है, जिसे कोर्ट में वारंट दाखिल कर रिमांड पर लेकर सहारनपुर लाया जाएगा।
एसएसपी विपिन टाडा ने बताया कि मिर्जापुर थाने में दर्ज धोखाधड़ी के एक मामले में पूर्व एमएलसी को नवी मुंबई से गिरफ्तार किया है, जिसे कोर्ट में वारंट दाखिल कर रिमांड पर लेकर सहारनपुर लाया जाएगा।
एसएसपी ने बताया कि पूर्व एमएलसी महमूद अली पर और उसके भाई हाजी इकबाल पर दो दिन पहले 25 हजार का इनाम घोषित किया था। महमूद अली एक किशोरी से दुष्कर्म के मामले में भी वांछित था। इस मामले में उसका वारंट यहां कोर्ट में डाला जाएगा। फिलहाल पूर्व एमएलसी महमूद अली को नवी मुंबई के नेरल थाने में रखा गया है। उसको रिमांड पर लेकर सहारनपुर लाने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस खनन माफिया हाजी इकबाल की तलाश में भी लगी है।

Post a Comment

0 Comments

देश