देवबंद में तीज पर्व पर महिलाओं ने लिया झूलों का आनंद।

देवबंद में तीज पर्व पर महिलाओं ने लिया झूलों का आनंद।
देवबंद: नगर क्षेत्र में रविवार को हरियाली तीज पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। महिलाओं ने व्रत रख बुजुर्गों से आशीर्वाद लिया। साथ ही झूलों का आनंद लेते हुए तीज के गीत गाए। हरियाली तीज पर कई स्थानों पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। महिलाओं ने सहेलियों संग झूला झूलते हुए गीत गाए। बच्चों ने भी झूलों का मजा लिया। महाराजा अग्रसेन महिला मंडल के तत्वावधान में हुए तीज महोत्सव में संगठन
से जुड़ी महिलाओं ने डांस व गेम्स का आनंद लिया। लेडी आफ द डे का खिताब पूनम सिंघल को मिला। राधा तायल को महिला वरिष्ठ नागरिक सम्मान से नवाजा गया। 
इस दौरान संगठन का वार्षिक चुनाव भी हुआ। जिसमें रेणु गोयल को अध्यक्ष, शैली सिंघल को सचिव व मीनाक्षी गोयल को कोषाध्यक्ष चुना गया। इस मौके पर संयोजिका अरुणा अग्रवाल, वर्षा अग्रवाल, अर्पणा, आभा, मिन्नी, चित्रा, पूनम, रेणु, सुमन गर्ग, सुमन सिंघल, पूजा, वर्षा, सुधा, शिप्रा, रीटा, स्वाभि, सुरभि, मोनिका, अर्चना व मीनाक्षी आदि मौजूद रहे।

समीर चौधरी/रियाज़ अहमद।

Post a Comment

0 Comments

देश