मोदी सरकार के आठ साल पूरे होने पर भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने सरकारी अस्पताल में भर्ती महिलाओं को बांटा पौष्टिक आहार।

मोदी सरकार के आठ साल पूरे होने पर भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने सरकारी अस्पताल में भर्ती महिलाओं को बांटा पौष्टिक आहार।
देवबंद: केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आठ साल का कार्यकाल पूरा होने पर भाजपाइयों द्वारा चलाए जा रहे प्रधानमंत्री सेवा सप्ताह कार्यक्रम के तहत सोमवार को भाजपा महिला मोर्चा कार्यकर्ताओ ने सीएचसी देवबंद में गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार और दवाई वितरित करते हुए सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों का बखान किया।

सीएचसी में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा जिला शोध प्रमुख शुभलेश शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री का आठ साल का कार्यकाल शानदार रहा है। इस अरसे में पीएम मोदी ने दुनिया भर में देश का मस्तक ऊंचा करने का काम किया है। आठ सालों के बेमिसाल कार्यकाल में गरीबों समेत हर वर्ग के कल्याण व उत्थान को ढेरों योजनाएं चलाई गई। जिसका पात्र लोग लाभ उठा रहे है। 
महिला मोर्चा की अध्यक्षा डा. कांता त्यागी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश का चहुंमुखी विकास कर भारत को एक सुदृढ़ अखंड सुरक्षित राष्ट्र बनाया है। मोदी सरकार सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के एजेंडे पर काम कर रही है। इस मौके पर मंजू शर्मा, रेणु दत्ता, स्नेहा टंडन, डा. ऊषा धीमान, कुसुम गुप्ता, पवन गुंसाई आदि मौजूद रहे।

समीर चौधरी।

Post a Comment

0 Comments

देश