पॉलिथीन मुक्त सप्ताह अभियान के अंतर्गत एसडीम दीपक कुमार ने की व्यापारी नेताओं से वार्ता, पॉलिथीन मुक्त भारत बनाने में सहयोग की अपील।

पॉलिथीन मुक्त सप्ताह अभियान के अंतर्गत एसडीम दीपक कुमार ने की व्यापारी नेताओं से वार्ता, पॉलिथीन मुक्त भारत बनाने में सहयोग की अपील।
देवबंद: प्रदेश सरकार द्वारा पॉलिथीन मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत दिनांक 28 जून से 3 जुलाई तक साप्ताहिक अभियान के निर्देशों को दृष्टिगत रखते हुए प्रशासन द्वारा व्यापारियों को इस अभियान में अपना सहयोग रखते हुए अपनी दुकानों पर पॉलिथीन एवं उससे जुड़ी अन्य वस्तुओं पर पूर्ण प्रतिबंध की आशा रखते हुए देवबंद नगर के मुख्य व्यापार मंडल के अध्यक्षों सेेएसडीएम दीपक कुमार ने वार्ता की।
शासन के निर्देशों के अनुरूप उप जिलाधिकारी कार्यालय देवबंद में दिनांक 28 जून से 3 जुलाई तक साप्ताहिक पॉलिथीन मुक्त अभियान के अंतर्गत नगर के मुख्य दोनों व्यापार मंडलों के अध्यक्ष अरुण गुप्ता अध्यक्ष उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल एवं मनोज सिंघल अध्यक्ष नगर उद्योग व्यापार मंडल एवं उप जिलाधिकारी देवबंद दीपक कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी रामकरण एवं एसआई नगर पालिका पॉपीन कुमार जी ने इस संबंध में वार्ता की।
उप जिलाधिकारी दीपक कुमार ने शासन के निर्देशों को ध्यान में रखते हुए व्यापार मंडल अध्यक्षों से इस अभियान में व्यापारियों द्वारा सहयोग की अपील की।
उप जिलाधिकारी ने कहा की 100 माइक्रोन से कम की पॉलिथीन एवं पॉलिथीन से बने हुए अन्य उत्पाद पूर्ण रूप से प्रतिबंधित है जिन्हें प्रयोग में लाए जाने से स्वास्थ्य एवं प्रकृति दोनों के लिए नुकसानदेह हैं इसी को दृष्टिगत रखते हुए शासन द्वारा इन पर पूर्ण प्रतिबंध के लिए कानून बनाकर इसका प्रयोग करने वाले के लिए आर्थिक एवं शारीरिक दोनों प्रकार के दंड निर्धारित किए गए हैं। उन्होंने व्यापारियों से मानक अनुसार पॉलिथीन ही प्रयोग में लाए जाने की अपील करते हुए इस अभियान में सहयोग करने की बात रखी।
इस अवसर पर सेनेटरी इंस्पेक्टर पॉपीन कुमार, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष अरुण गुप्ता, नगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष मनोज सिंघल, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष राकेश मित्तल उपस्थित रहे।

समीर चौधरी/रियाज़ अहमद।

Post a Comment

0 Comments

देश