भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक का देवबंद पहुंचने पर हुआ जोरदार स्वागत, बोले भाजपा सरकार में ही है व्यापारियों के हित सुरक्षित।

भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक का देवबंद पहुंचने पर हुआ जोरदार स्वागत, बोले भाजपा सरकार में ही है व्यापारियों के हित सुरक्षित।
देवबंद: भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा बुधवार को देवबंद पहुंचे। यहां व्यापारियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान शारदा ने कहा कि भाजपा सरकार में व्यापारी खुद को पूरी तरह सुरक्षित महसूस कर रहा है। उन्होंने हाल ही में पेश हुए प्रदेश सरकार के बजट को व्यापारियों के हित में बताया।
रेलवे रोड स्थित एक सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से वार्ता करते हुए विनीत अग्रवाल ने कहा कि भाजपा की केंद्र व प्रदेश व्यापारी हित में कार्य कर रही है। कोरोनाकाल के दौरान भी सरकार ने व्यापारियों को राहत देने का काम किया था। कहा कि देश प्रदेश के व्यापारियों को पेंशन देने का काम भाजपा की सरकारें ही कर रही हैं। व्यापारी कल्याण बोर्ड का गठन कर 10 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा देने की घोषणा ने साबित कर दिया है कि सरकार को व्यापारियों की चिंता है। विनीत अग्रवाल ने कहा कि यूपी की पूर्व की सरकारों में सूबे में व्यापारियों से रंगदारी मांगकर उन्हें परेशान किया जाता था। जिससे वह प्रदेश से पलायन करने को मजबूर थे। लेकिन जब से भाजपा की सरकार आई है तब से बदमाश या तो सलाखों के पीछे है या उन्होंने राज्य छोड़ दिया है। अब व्यापारी समेत आमजन चैन सकून की सांस ले रहा है।
प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक विनोद गुप्ता व जिलाध्यक्ष अजय सिंघल ने ने भी विचार रखें। राजीव गुप्ता, अंकित गोयल, सभासद विनय काका, जसमेर सिंह, मनोज गोयल, कुलदीप गोयल, ऋषि कपूर, अमित गर्ग, अजय जैन, संदीप अग्रवाल, सुभाष सैनी मौजूद रहे।

समीर चौधरी/रियाज़ अहमद।

Post a Comment

0 Comments

देश