नहीं रहे पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री रियासत राणा, बीमारी के चलते निधन।

नहीं रहे पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री रियासत राणा, बीमारी के चलते निधन।
शामली: समाजवादी पार्टी सरकार में  दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री रहे रियासत राणा का बीमारी के चलते सोमवार को निधन हो गया है, वह करीब 60 वर्ष के थे उनके इंतकाल की खबर से क्षेत्र में गम का शोक की लहर दौड़ गई। देर शाम उन्हें पैतृक गांव जहानपुरा में नम आंखों के साथ सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। उनके इंतकाल की खबर से उनके घर पर शोक जताने वालों का तांता लगा हुआ है।
मूल रूप से कैराना के गांव जहानपुरा निवासी रियासत राणा वर्तमान में कैराना की टीचर्स कॉलोनी में परिवार सहित रहते थे। सपा शासनकाल के दौरान जनवरी 2015 में उन्हें राज्य खाद्य एवं आवश्यक वस्तु निगम का चेयरमैन बनाया गया था। 2017 में भाजपा सरकार बनने के बाद वह अपने पद से मुक्त हो गए थे। इसके बाद उन्होंने कांग्रेस का हाथ थाम लिया था। वर्तमान में वह कांग्रेस से जुड़े हुए थे। बड़ी संख्या में लोगों ने उनके आवास पर पहुंचकर शोक संवेदनाएं व्यक्त करते हुए अंतिम विदाई दी। दिवंगत रियासत राणा के चार पुत्र व छह पुत्रियां बताई गई है। 

समीर चौधरी।

Post a Comment

0 Comments

देश