सहारनपुर में अब तक 64 गिरफ्तार, दो अभियुक्तों के घरों पर चलाया गया बुलडोजर, रासुका के तहत कार्रवाई की तैयारी।

सहारनपुर में अब तक 64 गिरफ्तार, दो अभियुक्तों के घरों पर चलाया गया बुलडोजर, रासुका के तहत कार्रवाई की तैयारी।
सहारनपुर: भाजपा नेता द्वारा पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की शान में की गई गुस्ताखी के बाद लगातार हो रहे विरोध प्रदर्शन के बाद यूपी पुलिस प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है।
शुक्रवार को प्रदर्शन के दौरान हंगामा करने के वालों को सहारनपुर पुलिस द्वारा अब तक मुकदमा दर्ज कर 64 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। वहीं, कुछ आरोपियों के घरों पर बुलडोजर भी चलाया गया। पुलिस व प्रशासनिक अफसरों का कहना है कि माहौल खराब करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। उपद्रवियों के खिलाफ रासुका लगाने की कार्रवाई भी शुरू कर दी है।
पुलिस द्वारा शनिवार को अभियुक्त मुजम्मिल पुत्र अस्मत निवासी राहत कॉलोनी 62 फुटा रोड थाना कोतवाली देहात जनपद सहारनपुर के मकान पर नगर निगम की टीम के साथ मिलकर द्वारा बुलडोजर प्रभावी कार्रवाई करवाई गई।
वहीं अभियुक्त अब्दुल वाकीर पुत्र बिलाल निवासी खाता खेड़ी बिलाल मस्जिद थाना मंडी जनपद सहारनपुर के मकान पर नगर निगम की टीम के साथ मिलकर द्वारा बुलडोजर प्रभावी कार्रवाई करवाई।
अब तक 64 अभियुक्तों को चिन्हित कर गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, 80 से अधिक अभियुक्त और भी चिन्हित किए गए हैं। जिनकी गिरफ्तारी को अलग-अलग टीमें लगाई गई है। पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। 
एसएसपी आकाश तोमर ने कहा कि सभी अभियुक्तों के खिलाफ रासुका की कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए पुलिस व प्रशासनिक अफसरों ने भी से ही तैयारी शुरू कर दी है।

समीर चौधरी।

Post a Comment

0 Comments

देश