अतिक्रमण और प्रतिबंधित पॉलिथीन के खिलाफ तीसरे दिन भी चला अभियान, चालान काट कर वसूला जुर्माना।

अतिक्रमण और प्रतिबंधित पॉलिथीन के खिलाफ तीसरे दिन भी चला अभियान, चालान काट कर वसूला जुर्माना।
देवबंद: प्रदेश के मुख्यमंत्री आदेश पर स्थानीय प्रशासन की ओर से नगर में अतिक्रमण और प्रतिबंधित पॉलिथीन के खिलाफ लगातार चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत बुधवार को पालिका टीम ने अतिक्रमणकारियों और प्रतिबंधित पॉलिथीन का प्रयोग करने वालों का चालान काटे, जिससे बाजार में हड़कंप की स्थिति बनी रही।
बुधवार को एसडीएम दीपक कुमार के निर्देश पर अधिशासी अधिकारी धीरेंद्र राय के नेतृत्व में पालिका टीम ने पुलिस बल तीसरे दिन की भी अतिक्रमणकारियों के खिलाफ नगर में अभियान चलाया।
पुलिस बल के साथ नगरपालिका टीम ने एमबीडी चौक, पठानपुरा रेती चौक, भायला रोड और मदरसा असगरिया सहित अन्य स्थानों पर अतिक्रमणकारियों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान जहां अतिक्रमण करने वालों के चालान काटे गए वही प्रतिबंधित पॉलिथीन का प्रयोग करने वालों के भी  चालान काटकर ₹2300 का जुर्माना वसूला गया। अतिक्रमणकारियों के खिलाफ चल रहे अभियान के कारण बाजारों में हड़कंप मचा हुआ है हालांकि प्रशासन की सख्त कार्रवाई के बावजूद नगर की सड़कों पर अभी भी जाम की स्थिति बनी रहती है।
अधिशासी अधिकारी धीरेंद्र कुमार ने बताया कि प्रशासन की ओर से अतिक्रमण के खिलाफ लगातार अभियान जारी रहेगा।
 उन्होंने कहा कि अतिक्रमण करने वालों का चालान काट कर जुर्माना वसूला जाएगा।

समीर चौधरी/रियाज़ अहमद।

Post a Comment

0 Comments

देश