सहारनपुर-मुजफ्फरनगर विधान परिषद सीट पर भाजपा की वंदना वर्मा ने दर्ज की बड़ी जीत, सपा के आरिफ जोला की हुई हार।

सहारनपुर-मुजफ्फरनगर विधान परिषद सीट पर भाजपा की वंदना वर्मा ने दर्ज की बड़ी जीत, सपा के आरिफ जोला की हुई हार।
सहारनपुर: उत्तर प्रदेश की विधानपरिषद की 27 सीटों पर मंगलवार की सुबह से मतगणना जारी है। सहारनपुर-मुजफ्फरनगर सीट पर बीजेपी की वंदना वर्मा ने जीत दर्ज की है, उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी आरिफ जोला को तीन हजार वोटों से शिकस्त दी है। 
बता दें कि 36 विधान परिषद की सीटों में से 9 पर पहले ही भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध चुने जा चुके हैं। अधिकतर सीटों के परिणाम जारी हो चुके हैं। जिसमें एक बार फिर भाजपा बड़ी पार्टी बनकर उभरती दिख रही है। इस क्रम में सहारनपुर-मुजफ्फरनगर की सीट से बीजेपी की वंदना वर्मा ने जबरदस्त जीत दर्ज की है। प्रशासन ने यहां निष्पक्ष व शांतिपूर्ण तरीके से मतगणना संपन्न करा ली है।

सहारनपुर-मुजफ्फरनगर में कुल 96.69% फीसदी मतदान
सहारनपुर-मुजफ्फरनगर की सीट पर 9 अप्रैल को सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक मतदान प्रक्रिया हुआ, इस दौरान यहां कुल 96.69% फीसदी मतदान दर्ज किया गया है। चुनाव का परिणाम आज जारी हो चुका है।
भाजपा प्रत्याशी वंदना वर्मा ने जीत हासिल की है। वंदना वर्मा को 3843 मत मिले। सपा प्रत्याशी आरिफ को 842, निर्दलीय सुशील को 11, प्रमोद आर्य को 18 और जाहिद को 6 वोट मिले हैं। 212 मत निरस्त हुए हैं। तीनों जनपद के में हुए चुनाव में कुल 4932 मत पड़े थे जिनमें से 4720 मत वैध पाए गए। चुनाव में भाजपा की वंदना वर्मा ने सपा प्रत्याशी आरिफ को 3001 वोट से पराजित किया है।

सहारनपुर मंडल के 22 केंद्रों पर हुआ था मतदान
सहारनपुर और मुजफ्फरनगर स्थानीय प्राधिकारी चुनाव के लिए सहारनपुर मंडल के तीनों जिलों के 22 केंद्रों पर मतदान हुआ था, सहारनपुर मंडल के तीनों जिलों में शामिल सहारनपुर, शामली और मुजफ्फरनगर के मतदाताओं ने मतदान किया था। इसमें 5115 मतदाताओं में से 4937 वोटरों ने अपने मत का प्रयोग किया था, जबकि 178 वोटरों ने वोट नहीं डाले थे। 

मंगलवार को जेवी जैन डिग्री कॉलेज में सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हो गई है। ऑब्जवर मानवेन्द्र सिंह की निगरानी में स्ट्रांग रूम खोला गया। उसके बाद सात टेबलों पर बैलेट पेपरों की गिनती शुरू हुई। मतगणना स्थल पर बीएसएफ और पुलिस फोर्स तैनात है। हर गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा रही है, साथ ही अधिकारी भी पल-पल की अपडेट ले रहे हैं। 

बता दें कि भाजपा से वंदना वर्मा, सपा से मो. आरिफ जौला, निर्दलीय प्रत्याशी सुशील शर्मा, प्रमोद आर्य और मो. जाहिद चुनाव चुनाव मैदान में थे।

समीर चौधरी।

Post a Comment

0 Comments

देश