चारा काट रही महिला पर आदमखोर कुत्तों के झुंड ने किया हमला, गंभीर अवस्था में महिला जिला अस्पताल रेफर।

चारा काट रही महिला पर आदमखोर कुत्तों के झुंड ने किया हमला, गंभीर अवस्था में महिला जिला अस्पताल रेफर।
देवबंद: क्षेत्र में आवारा कुत्तों द्वारा लोगों पर जानलेवा हमला करना आम बात हो चली है, आज तहसील इलाके के मानकी गांव के जंगल में पशुओं के लिए चारा काट रह महिला पर आदमखोर कुत्तों के झुंड ने बुरी तरीके से हमला कर दिया जिसमें महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है, जिसे उपचार के लिए नगर के सरकारी अस्पताल में दाखिल कराया गया जहां से गंभीर अवस्था में उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

जानकारी के मुताबिक गुरुवार को देवबंद के गांव तल्हेड़ी खुर्द की निवासी 50 वर्षीय ओमवती पत्नी राजकुमार अपने पशुओं के लिए मानकी गांव के जंगल मे चारा लेने गई थी, घास काटते समय महिला पर आदम खोर कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया जिससे व गम्भीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को स्थानीय सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से उसकी नाजुक हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
तलहेड़ी खुर्द के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सोनू सैनी ने प्रशासन से आदम खोर कुत्तो को पकड़वाने की मांग की है। उनका कहना है जंगलो में घास काटने जाने वाली महिलाओं में आदम खोर कुत्तों से दहशत फैली हुई हैं।
बता दें कि नगर से लेकर देहात तक आवारा कुत्तों का खौफ फैला हुआ है। जहां जंगलों में घास काटने वाले लोगों पर आदमखोर कुत्ते हमला कर रहे हैं। वही नगर के अलग-अलग क्षेत्र में स्कूली बच्चों और आम लोगों पर भी लगातार आवारा कुत्ते हमला करते रहते हैं। नगर के लोगों ने पालिका और स्थानीय प्रशासन से आदमखोर कुत्तों के खिलाफ ठोस कदम उठाने की मांग की है।

समीर चौधरी/रियाज़ अहमद।

Post a Comment

0 Comments

देश