योगी सरकार के मंत्रियों को मिले विभाग, देवबंद विधायक को PWD, जसवंत सैनी संसदीय कार्य और दानिश आजाद होंगे हज और वक्फ के राज्य मंत्री।

योगी सरकार के मंत्रियों को मिले विभाग, देवबंद विधायक को PWD, जसवंत सैनी संसदीय कार्य और दानिश आजाद होंगे हज और वक्फ के राज्य मंत्री।
लखनऊ/ देवबंद: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार 2.0 के शपथ ग्रहण के बाद सोमवार को राज्यपाल की मंजूरी के बाद सभी सभी 52 मंत्रियों को उनके मंत्रालय आवंटित कर दिए गए हैं। मंत्रालयों के बंटवारे की सूचना मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र की ओर से जारी की गई है।
मंत्रालयों के बंटवारे की सूची में जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पास 34 मंत्रालय हैं वही उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के पास आधा दर्जन जबकि दूसरे उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के पास तीन मंत्रालय होंगे।

देवबंद से दूसरी बार विधायक चुने गए कुंवर बृजेश सिंह को पीडब्ल्यूडी का राज्य मंत्री बनाया गया है। कुंवर बृजेश को लोक निर्माण (PWD) मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है। इस मंत्रालय में वह कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद के साथ राज्यमंत्री के रूप में अपनी जिम्मेदारियां निभाएंगे। 
वही सहारनपुर से चुने गए दूसरे राज्य मंत्री जसवंत सैनी संसदीय कार्य और औद्योगिक विकास के राज्य मंत्री बनाए गए हैं।
योगी सरकार का एकमात्र मुस्लिम चेहरा दानिश आजाद को अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, मुस्लिम वक्फ और हज जैसे मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है। दानिश आजाद इन विभागों के राज्य मंत्री होंगे। वह कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह के साथ इन विभागों में राज्य मंत्री के रूप में अपनी सेवाएं देंगे।

समीर चौधरी।
             यहां देखें नवनियुक्त सभी मंत्रियों की सूची।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विभाग बंटवारे पर किया ट्वीट।
उत्तर प्रदेश के समस्त माननीय मंत्री गण को उनका दायित्व प्राप्त होने की बहुत-बहुत बधाई। 
मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप सभी 'जन विश्वास' की कसौटी पर खरे उतरेंगे।
आपका परिश्रम, प्रतिभा, प्रतिबद्धता और अनुभव जन अपेक्षाओं की पूर्ति में निश्चित रूप से सहायक सिद्ध होंगे। पुनश्च बधाई।

समीर चौधरी।
DT Network 

Post a Comment

0 Comments

देश