पृथक पश्चिमी प्रदेश के निर्माण से ही होगा समस्याओं का समाधान और क्षेत्र का विकास: भगत सिंह वर्मा।

पृथक पश्चिमी प्रदेश के निर्माण से ही होगा समस्याओं का समाधान और क्षेत्र का विकास: भगत सिंह वर्मा।
देवबंद: पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में किसानों, मजदूरों छोटे व्यापारियों, बेरोजगारों व युवाओं की लगातार बढ़ती हुई समस्याओं का एकमात्र हल पृथक पश्चिम प्रदेश निर्माण है।

तहसील क्षेत्र के गांव पनियाली कासिमपुर में आयोजित पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा की बैठक में भगत सिंह वर्मा ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 26 जिले प्रदेश सरकार को 80 प्रतिशत राजस्व देते हैं जबकि पश्चिम प्रदेश के विकास में प्रदेश सरकार मात्र 19 प्रतिशत धन खर्च करती है। जिसके चलते पश्चिम का विकास नहीं हो पा रहा है। वर्मा ने यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश बड़ा राज्य होने के कारण गरीबी, महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी व अव्यवस्था की चपेट में है। छोटे छोटे राज्यों से ही विकास की रफ्तार तेज होती है। इसलिए पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 26 जिलों को मिलाकर पृथक पश्चिम प्रदेश का निर्माण होना चाहिए। ताकि पश्चिम का विकास संभव हो सके।

बैठक में रविंद्र सिंह गिल, स. ऋषिपाल सिंह, देवी सिंह भुल्लर, अमित कुमार बरार, स. परविंदर सिंह, स. रविंद्र सिंह, स. मनुराज सिंह, प्रहलाद सिंह, सुधीर कुमार चौधरी, राजपाल सिंह, चौ. नवाब सिंह, ऋषिपाल सिंह, प्रधान नाथीराम शर्मा, अनिल कुमार, ओमवीर सिंह गिल, योगेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

समीर चौधरी।

Post a Comment

0 Comments

देश