भारत के लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए पाकिस्तान की बेटी ने किया मतदान।

भारत के लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए पाकिस्तान की बेटी ने किया मतदान।
देवबंद: लोकतंत्र के महापर्व पर देवबंद की बहू बन चुकी पड़ोसी देश पाकिस्तान की बेटी ने पहली बार अपने मत का प्रयोग कर सरकार निर्माण में अपनी भूमिका अदा की। 
दरअसल पाकिस्तान की इस बेटी को हाल ही में हिंदुस्तान की नागरिकता मिली है।
सोमवार को दूसरे चरण के तहत भारत की बहू और पाकिस्तान की बेटी ने भारत के लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए पहली बार अपने मत का प्रयोग किया।
मोहल्ला किला देवबंद के निवासी असलम खान की पत्नी शमीम प्रवीण करीब 25 वर्ष पहले शादी हो कर देवबंद आई थी। लंबे समय से उनकी नागरिकता का मसला चल रहा था, नागरिकता मिलने के बाद पहली बार उन्होंने अपने मत का प्रयोग किया।
इस्लामिया इंटर कॉलेज में बने बूथ पर अपने मत का प्रयोग करने के बाद शमीम प्रवीण ने खुशी जताते हुए कहा कि भारत के लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए और देश में अमन ओ एकता और शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए उन्होंने अपने मत का प्रयोग किया है और पहली बार वोट डालकर बड़ी खुशी हुई है।

समीर चौधरी।

Post a Comment

0 Comments

देश