भाजपा के कंधे से कंधा मिला कर खड़ा है मुस्लिम समाज, योगी सरकार में हर वर्ग का हो रहा है विकास, देवबंद पहुंचे कुंवर बासित अली का हुआ जोरदार स्वागत।

भाजपा के कंधे से कंधा मिला कर खड़ा है मुस्लिम समाज, योगी सरकार में हर वर्ग का हो रहा है विकास, देवबंद पहुंचे कुंवर बासित अली का हुआ जोरदार स्वागत।
देवबंद: भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर बासित अली ने कहा प्रदेश की भाजपा सरकार हर वर्ग के व्यक्ति को अपने साथ लेकर चल रही है। सबका साथ सबका विकास सरकार का मुख्य एजेंडा है। प्रदेश के अन्य राजनीतिक दलों ने आज तक मुस्लिम समाज को केवल वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया है।

सोमवार को मेरठ से सहारनपुर जाते वक्त देवबंद मेंं राष्ट्रीय मुस्लिम मंच के विभाग संयोजक लताफत त्यागी व जिला अध्यक्ष चौधरी हैदर अली के नेतृत्व में सैकड़ों मुस्लिम समाज के लोगों ने भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर बासित अली का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान कुंवर बासित अली ने कहा प्रदेश की भाजपा सरकार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में हर स्तर पर कार्य कर रही है। बिना भेदभाव के हर समाज का विकास किया जा रहा है। उन्होंने कहा की तथाकथित कुछ लोग धर्म के नाम पर मुस्लिम समाज को बांटने का काम कर रहे हैं। ऐसे लोग विपक्षी दलों के एजेंट बनकर मुस्लिम समाज को बरगलाने का कार्य कर रहे हैं। लेकिन अब प्रदेश का मुस्लिम समाज भाजपा के साथ कंधे से कंधा मिला कर खड़ा है। 
प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य डॉक्टर फिरोज चौहान ने कहा विधानसभा चुनाव में भाजपा सरकार पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कुंवर बासित अली के नेतृत्व में प्रदेश के अंदर मुसलमान लगातार भाजपा से जुड़ रहा है। उन्होंने कहा कि 2 दिसंबर को सहारनपुर में होने वाली मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व गृह मंत्री अमित शाह की रैली ऐतिहासिक होगी। रैली में हजारों मुस्लिम समाज के लोग भी भागीदारी करेंगे। इस मौके पर मौलाना रईस, मौलाना रिहान, मौलाना आस मोहम्मद, उमर खान, मोहम्मद उवेश त्यागी, आरिफ त्यागी आदि रहे।

समीर चौधरी

Post a Comment

0 Comments

देश