पूर्व विधायक शशिबाला पुण्डीर ने लगाई जन चौपाल, जनता से रूबरू हो कर सुनी समस्याएं।

पूर्व विधायक शशिबाला पुण्डीर ने लगाई जन चौपाल, जनता से रूबरू हो कर सुनी समस्याएं।

देवबन्द: सपा नेत्री एवं पूर्व विधायक शशिबाला पुण्डीर ने कहा कि आज जनता जनसमस्याओं से त्रस्त है और भाजपा नेता व अफसर चांदी कर रहे है जनता दर दर भटकने को मजबूर है जनता आज भाजपा को सत्ता से हटाने को आतुर है उन्होंने कहा कि सपा कार्यकर्ता कमर कस ले।

पुण्डीर आज देवबन्द डाकबंगले पर व सांपला खत्री मे जन चौपाल लगाकर जनसमस्याएं सुन रही थी और बिजली पानी पुलिस व राशन कार्डों से सम्बंधित समस्याओ से रूबरू होकर सम्बंधित अधिकारियों से समस्याओ के निस्तारण करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि सपा कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न व शोषण करने वाले अधिकारियों को सपा सरकार आने पर बख्शा नही जाएगा ऐसे अफस्ररो को सूचीबद्ध किया जा रहा है सब हिसाब चुकता किया जाएगा।

इस अवसर पर पूर्व सभासद सिकन्दर अली,गन्ना समिति के पूर्व चेयरमैन दिलशाद गौड़, जावेद खान,सईद प्रधान,हुसनैन प्रधान,राजेन्द्र राणा, अतीक कल्लन,अमजद अंसारी,अरविंद त्यागी,फारुख,प्रधान, सपुरा प्रधान, धर्मेंद्र गुर्जर,असद सिद्दीकी,वकील अहमद,हारून अंसारी,सफीउल्ला खान,रियासत पहलवान आदि मौजूद रहे।

समीर चौधरी/महताब आज़ाद

Post a Comment

0 Comments

देश