देवबंद पहुंचने पर कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा का जोरदार स्वागत, पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद बोले 'बदलाव चाहती है जनता'।

देवबंद पहुंचने पर कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा का जोरदार स्वागत, पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद बोले 'बदलाव चाहती है जनता'।
देवबंद: जिले के बेहट से शुरू हुई कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा का देवबंद पहुंचने पर कांग्रेसियों ने फूल मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया। देवबंद से होकर गुजरी प्रतिज्ञा यात्रा का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाइवे पर प्रतिज्ञा यात्रा में शामिल नेताओं का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान नेताओं ने भाजपा सरकार पर जमकर कटाक्ष किए।

तल्हेड़ी चुंगी पर प्रतिज्ञा यात्रा में शामिल पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने कहा कि भाजपा सरकार में हर वर्ग त्रस्त बना हुआ है। किसान विरोधी नीतियों के चलते देशभर का किसान सडक़ों पर है। तीनों नए काले कृषि कानून किसानों की कमर तोडऩे वाले है। भाजपा सरकार में महंगाई चरम पर है। पेट्रोलियम पदार्थों के अलावा खाद्य पदार्थों के दाम आसमान छू रहे है। आपराधिक घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है। सरकारी विभागों का निजीकरण ने लोगों को बेरोजगार बना दिया है। कहा कि अब जनता देश में सत्ता परिर्वतन चाहती है। 

पूर्व सांसद जफर अली नकवी, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव व प्रदेश प्रभारी धीरज गुर्जर, प्रदेश सचिव गौरव भाटी, बेहट विधायक नरेश सैनी व सहारनपुर देहात विधायक मसूद अख्तर ने भी विचार रखें। इस मौके पर कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष शशी वालिया, चौधरी मेहरबान आलम, सत्य भूर्यान सैनी व जावेद साबरी, नगराध्यक्ष तंजीम सिद्दीकी, ब्लाक अध्यक्ष अजय त्यागी, राहत खलील, वरयाम खान, अब्दुल कादिर त्यागी, शमशाद जंग, सेठ कुलदीप कुमार, अफजाल कुरैशी, सचिन राणा, शहजाद उस्मानी, अहमद गौड, रेहान कुरैशी, भूरा चौधरी, अनवार सिद्दीकी, नबील उस्मानी, दुष्यंत त्यागी, राजपाल सिंह आदि मौजूद रहे।

समीर चौधरी

Post a Comment

0 Comments

देश