मुर्तज़ा कुरैशी को बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा देवबंद नगर मंडल का अध्यक्ष बनाए जाने पर किया गया स्वागत।

मुर्तज़ा कुरैशी को बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा देवबंद नगर मंडल का अध्यक्ष बनाए जाने पर किया गया स्वागत।

देवबंद: भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता मुर्तज़ा कुरैशी को अल्पसंख्यक मोर्चा के देवबंद नगर मंडल के अध्यक्ष नियुक्त होने पर नगर वासियों ने उनका फूल मालाओं से स्वागत किया। मुर्तज़ा कुरैशी के मंडल अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओ में खुशी की लहर दौड़ गयी।

इस अवसर पर मुर्तज़ा कुरैशी ने कहा कि भाजपा को मजबूत करने के लिए हर संभव कोशिश की जाएगी और अल्पसंख्यक की पूरी टीम इस बार भाजपा सरकार को फिर से उत्तर प्रदेश में लाएगी और उन्होंने भाजपा के कार्यकर्ताओं को दिल से धन्यवाद करते हुए कहा कि मैं बहुत-बहुत आभारी हूं जो मुझे इस लायक समझा गया और मैं दिल ओ जान से पार्टी को मजबूत करने का कार्य करूंगा।

इकराम अंसारी।

Post a Comment

0 Comments

देश