देवबन्द में नगर पालिका के द्वारा किया गया दीपावली मेले का आयोजन।

देवबन्द में नगर पालिका के द्वारा किया गया दीपावली मेले का आयोजन।
देवबन्द: देवबंद में दीपावली मेला महोत्सव में पहुंचे मुख्य अतिथि दीपांकर महाराज ने कहा अपनी संस्कृति के प्रति जागृत होने की आध्यात्मिक ज्ञान मर्यादा पुरुषोत्तम को जानने की। उन्होंने कहा कि मैंने पहले भी ताल कटोरा स्टेडियम से कहा था कि जो राम का नहीं वह किसी काम का नहीं।
भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ महेंद्र सैनी ने कहा कि पूर्व की सरकारों ने सनातन धर्म को नष्ट करने का काम किया।
वही देवबंद से भाजपा विधायक कुंवर बृजेश ने कहा की शास्त्रों में वर्णित है। रामचंद्र जी वनवास काटने के बाद अयोध्या लौटे थे तो यह दीपावली उत्सव मनाया गया था।
 जब से योगी जी की सरकार बनी है तभी से दीपावली को बड़े ही भव्य तरीके से मनाया जाता है।

उन्होंने कहा कि इस बार दीपावली और भी भव्य तरीके से मनाई जा रही है क्योंकि इस बार अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हो रहा है पूर्व में जहां रामलला टेंट में रहते थे इस बार भव्य मंदिर का निर्माण होने जा रहा है
इस अवसर पर अधिशाषी अधिकारी डॉ धीरेन्द्र राय, स्वच्छ भारत मिशन अभियान, रविश कुमार, पोपिन कुमार, नगर पालिका चैयरमेन पुत्र जमाल अंसारी, अजय गांधी, मनोज सिंघल, अरुण गुप्ता, विपिन गर्ग, विजेंद्र जौहरी, विकास चौधरी, राकेश गांगुली, बलदीप सिंह, वैभव अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

समीर चौधरी/इकराम अंसारी

Post a Comment

0 Comments

देश