बीजेपी को सत्ता से बेदखल करने के लिए प्रगतिशील सपा ने प्रदेश में शुरू की सामाजिक परिवर्तन यात्रा, 29 अक्टूबर को शिवपाल यादव के नेतृत्व में पहुंचेगी सहारनपुर।

बीजेपी को सत्ता से बेदखल करने के लिए प्रगतिशील सपा ने प्रदेश में शुरू की सामाजिक परिवर्तन यात्रा, 29 अक्टूबर को शिवपाल यादव के नेतृत्व में पहुंचेगी सहारनपुर।
सहारनपुर: सहारनपुर जिले में सामाजिक परिवर्तन यात्रा का विभिन्न स्थानों पर किया जाएगा स्वागत, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अनुसार इस सामाजिक परिवर्तन रथ यात्रा का मकसद बीजेपी को सत्ता से बेदखल करना है। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के इस परिवर्तन यात्रा का नेतृत्व पार्टी के मुखिया शिवपाल यादव कर रहे हैं।
सहारनपुर जनपद में अपनी सामाजिक परिवर्तन रथ यात्रा को लेकर सहारनपुर आ रहे हैं शिवपाल यादव, जिसको लेकर बुधवार को सहारनपुर नगर में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के मंडल प्रभारी हाजी इसरार सिद्दीकी ने कहा है कि प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव के द्वारा एक सामाजिक परिवर्तन रथ यात्रा 12 अक्टूबर से वृंदावन से शुरू की गई है, यात्रा पूरे 2 महीने तक पूरे प्रदेश में विभिन्न स्थानों से होते हुए लोगों को जागरूक करने का काम करेगी, उसी के चलते सामाजिक परिवर्तन रथयात्रा 29 अक्टूबर को सहारनपुर पहुंचेगी जहां पर इस यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया जाएगा जिसमें उन्होंने कहा कि सामाजिक परिवर्तन रथ यात्रा का मकसद सिर्फ और सिर्फ इतना है कि उत्तर प्रदेश के अंदर भारतीय जनता पार्टी सरकार को हटाया जाए जिसमें पार्टी का मेन उद्देश्य सिर्फ इतना है कि किसान नौजवान व्यापारी परेशान हैं और इतने झूठे वादे करके बीजेपी पार्टी जो सत्ता में आई है और उसका खामियाजा सभी को भुगतना पड़ रहा है इसमें उन्होंने काय की बीजेपी को हराने के लिए सभी पार्टी एक साथ एक मंच पर आए जिससे कि भारतीय जनता पार्टी को प्रदेश से उखाड़ फेंकने का काम किया जा सके।

 DT Network

Post a Comment

0 Comments

देश