UPSC ने जारी किया सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2020 का अंतिम परिणाम, बिहार के शुभम कुमार बने टॉपर, 29 मुस्लिम उम्मीदवारों ने भी हासिल की कामयाबी।

UPSC ने जारी किया सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2020 का अंतिम परिणाम, बिहार के शुभम कुमार बने टॉपर, 29 मुस्लिम उम्मीदवारों ने भी हासिल की कामयाबी।
नई दिल्ली: यूपीएससी ने सीएसई मेन 2020 फाइनल परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। संघ लोक सेवा आयोग की ओर से देश की ब्यूरोक्रेसी में नियुक्ति के लिए कुल 761 उम्मीदवारों की सिफारिश की गई है। शुभम कुमार ने सिविल सेवा परीक्षा 2020 में टॉप किया है। वहीं, जागृति अवस्थी और अंकिता जैन ने सिविल सेवा परीक्षा में क्रमश: दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया है। उम्मीदवार upsc.gov.in पर मेरिट लिस्ट चेक कर सकते हैं। देश की सबसे बड़ी परीक्षा मुस्लिम समाज के भी 29 उम्मीदवारों ने कामयाबी हासिल की है हालांकि यह संख्या आबादी के रेशों के हिसाब से काफी कम है लेकिन फिर भी मुस्लिम समाज इसको लेकर उत्साह है। 

रिजल्ट अधिसूचना में कहा गया है कि संघ लोक सेवा आयोग द्वारा जनवरी, 2021 में आयोजित सिविल सेवा परीक्षा, 2020 के लिखित भाग और अगस्त-सितंबर, 2021 में आयोजित व्यक्तित्व परीक्षण के लिए साक्षात्कार के परिणाम के आधार पर, योग्यता के क्रम में नियुक्ति के लिए कुल 761 उम्मीदवारों की सिफारिश की गई है। इस परिणाम के माध्यम से भारतीय प्रशासनिक सेवा; भारतीय विदेश सेवा; भारतीय पुलिस सेवा; तथा केंद्रीय सेवाएं, समूह ‘ए’ और समूह ‘बी’ में नियुक्ति के लिए सिफारिश की गई है।

संघ लोक सेवा आयोग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, सिविल सेवा परीक्षा 2021 (सीएसई) में शुभम कुमार ने पहला स्थान हासिल किया है। उन्होंने आईआईटी बॉम्बे से बीटेक (सिविल इंजीनियरिंग) की पढ़ाई की है। वहीं, ओवरऑल सेकेंड रैंक हासिल करने वाली जागृति अवस्थी महिला उम्मीदवारों में टॉपर हैं। उन्होंने एमएनआईटी, भोपाल से बीटेक (इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग) में पढ़ाई की है।

यूपीएससी 2020 के फाइनल नतीजों में 761 उम्मीदवार कामयाब हुए हैं इन 761 उम्मीदवारों में 29 मुस्लिम समुदाय के उम्मीदवार भी शामिल हैं।

1. 23 सदफ चौधरी
2. 58 फैज़ान अहमद 
3. 125 मंज़र हुसैन अंजुम 
4. 129 शाहिद अहमद 
5.142 शहंशाह के एस 
6. 203 मोहम्मद आकिब
7. 217 शहनाज़ आई 
8. 225 वसीम अहमद भट 
9. 234 बुशरा बानो 
10. 256 रेशमा ए एल 
11. 270 मोहम्मद हारिस सुमेर 
12. 282 अल्तमश गाज़ी 
13. 283 अहमद हसंउज़्ज़मान चौधरी 
14. 316 सारा अशरफ 
15. 389 मुहिबुल्लाह अंसारी 
16. 423 ज़ेबा खान 
17. 447 फैसल राजा 
18. 450 एस मोहम्मद याक़ूब 
19. 478 रेहान खत्री 
20. 493 मोहम्मद जावेद ए 
21. 545 अल्ताफ मोहम्मद शेख 
22. 558 खान आसिम किफायत
 खान 
23. 569 सैयद ज़ाहिद अली 
24. शकीर अहमद ए 
25. 589 मोहम्मद रिज़वान आई
26. 597 मोहम्मद शाहिद 
27. 611 इक़बाल रसूल डार
28. 625 आमिर बशीर 
29. 739 माजिद इक़बाल खान

वरीयता सूची में से शीर्ष 25 उम्मीदवारों में 13 पुरुष और 12 महिलाएं शामिल हैं। लोक सेवाओं के लिए अनुशंसित उम्मीदवारों में बेंचमार्क विकलांगता वाले 25 उम्मीदवार भी शामिल हैं। इनमें 07 शारीरिक रूप से अक्षम, 04 दृष्टिबाधित, 10 बधिर और 04 बहु-विकलांगता श्रेणी से हैं। वहीं, 151 उम्मीदवारों का चयन अभी अंतरिम आधार पर किया गया है। उनकी सूची चयन सूची में अलग से दर्शाई गई है।

भर्ती परीक्षा हर साल तीन चरणों में आयोजित की जाती है, जिन्हें आईएएस, आईपीएस, आईएफएस, आईआरएस और आईआरटीएस सहित विभिन्न अखिल भारतीय सेवाओं और केंद्रीय सिविल सेवाओं में प्रशासनिक पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन करने के लिए प्रारंभिक, मुख्य और साक्षात्कार का आयोजन किया जाता है।

Post a Comment

0 Comments

देश