देवबंद में भागवत कथा के आयोजन की अनुमति खारिज، ‏सपा ने भाजपा पर लगाया हिंदू विरोधी होने का आरोप।

देवबंद में भागवत कथा के आयोजन की अनुमति खारिज، सपा ने भाजपा पर लगाया हिंदू विरोधी होने का आरोप
आज मंदिर में श्री भागवत कथा कार्यक्रम में शामिल होंगे सपा नेता कार्तिकेय राणा
समाज सेविका ने सत्ता पक्ष पर लगाया उत्पीड़न का आरोप
देवबन्द: सपा नेता कार्तिकेय राणा ने प्रेस वार्ता कर भाजपा पर हिंदुत्व का फर्जी मुखौटा लगाने का आरोप लगाया है। कार्तिक राणा ने कहा मंगलौर पुलिस चौकी समीप स्थित भूत वाला मंदिर में सत्ता पक्ष के जनप्रतिनिधि की शह पर प्रशासन ने भागवत कथा के आयोजन पर रोक लगा दी है। सत्ता की आड़ में कुछ लोग मंदिर की संपत्ति पर कब्जा करने के प्रयास में लगे हैं। चेतावनी दी अगर प्रशासन ने मंगलवार को मंदिर परिसर में कथा के आयोजन को रोका तो पूरे प्रकरण को लेकर समाजवादी बृहस्पतिवार को देवबंद में महापंचायत का आयोजन करेंगे।
सोमवार को मंगलौर पुलिस चौकी स्थित प्राचीन भूत वाला शिव मंदिर में पत्रकारों से वार्ता करते हुए सपा युवजन सभा के पूर्व राष्ट्रीय सचिव कार्तिकेय राणा ने कहा प्रशासन द्वारा समाज सेविका रेखा शर्मा को दो महीने पहले मंदिर परिसर में भागवत कथा का आयोजन कराने की अनुमति दी थी। लेकिन सत्ता पक्ष के दबाव में दो दिन पूर्व प्रशासन द्वारा दी गई अनुमति को खारिज करते हुए मंदिर में भागवत कथा के आयोजन पर रोक लगा दी है। कथा के शुरू होने से पूर्व महिलाओं द्वारा कलश यात्रा भी निकाली गई। लेकिन अब मंदिर में कथा आयोजन पर रोक लगाना सत्ता पर भाजपा का फर्जी हिंदुत्व का मुखौटा दिखा रहा है। उन्होंने कहा समाजवादी पार्टी सभी लोगों को साथ लेकर चलती है। पूरे प्रकरण में पार्टी कथा आयोजकों के साथ खड़ी है। अगर प्रशासन में मंगलवार को श्री भागवत कथा के आयोजन को रोकने का प्रयास किया तो, गुरुवार को वह देवबंद में महापंचायत का आयोजन करेंगे। जिसमें सभी समाज के लोगों को एकत्रित कर भाजपा के फर्जी हिंदुत्व चेहरे को लोगों के सामने लाया जाएगा। कार्तिक राणा ने भाजपा पर हिंदू समाज का अपमान करने का आरोप लगाते हुए कहा भाजपा सरकार मंदिर में भागवत कथा के आयोजन पर रोक लगाकर लोगों की धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़ कर रही है। प्रेस वार्ता में रेखा शर्मा, राहुल शर्मा, अमरदीप शर्मा, रोहित शर्मा, राजेंद्र शर्मा, अमित, सोनू गुर्जर, राघवेंद्र कुमार आदि रहे।

रिर्पोट-समीर चौधरी/इकराम अंसारी।

Post a Comment

0 Comments

देश