समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ सहारनपुर की कार्यकारणी का विस्तार किया गया।

समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ सहारनपुर की कार्यकारणी का विस्तार किया गया।
देवबंद: मोहल्ला सैनी सराय में देवबंद में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के अनुमोदन पर डॉ राजपाल कश्यप प्रदेश अध्यक्ष सपा पिछड़ा वर्ग की स्तुति पर रामकिशन सैनी एड ज़िला अध्यक्ष समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ सहारनपुर व प्रदेश सचिव बिजेनदर विश्वकर्मा ने कार्यकारणी का विस्तार करते हुए मनोनयन पत्र दिये गये।

पंकज चौधरी को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया, अनिल धीमान को नकुड विधान सभा अध्यक्ष, अनिल पांचाल को नानोता का नगर अध्यक्ष, जोनी पांचाल को गगोह का विधान सभा का महासचिव, मनोज कुमार को गगोह का उपाध्यक्ष, मो काला व साज़िद को सदस्य बनाया गया है। 

रामकिशन सैनी एड ज़िलाअधयश समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ सहारनपुर ने कहा कि पिछडो ने ठाना है अखिलेश सरकार बनाना है। भाजपा ने पिछड़ा वर्ग के लोगों को झूठ बोल कर ठगा है, गरीब, किसान, मजदूर, छोटे छोटे व्यापारी वर्ग को बर्बाद कर दिया। प्रतेक बूथ पर पिछड़ा वर्ग का समाजवादी सिपाही खड़ा होगा। बाईस में बाइसिकिल जीतेगी पिछड़ा वर्ग की सबसे बड़ी भूमिका होगी।
रिपोर्ट -समीर चौधरी/इकराम अंसारी

Post a Comment

0 Comments

देश