लाजपत कॉलोनी में गणेश महोत्सव धूमधाम से आयोजित, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अरुण गुप्ता ने किए दर्शन।

देवबंद: लाजपत कॉलोनी में गुरुवार रात 9 बजे श्री सिद्धिविनायक सेवा मंडल एवं शुभ दीप महिला मंडल के तत्वावधान में गणेश महोत्सव का आयोजन धूमधाम से किया गया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी देवबंद नगर मंडल अध्यक्ष अरुण गुप्ता विशेष अतिथि के रूप में पहुंचे और भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया।
अरुण गुप्ता ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि गणेश महोत्सव का पर्व आस्था और श्रद्धा का प्रतीक है। भगवान गणेश विघ्नहर्ता हैं और उनके चरणों में शरण लेने से जीवन के सभी संकट दूर हो जाते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि अधिक से अधिक संख्या में महोत्सव में शामिल होकर प्रभु का आशीर्वाद प्राप्त करें।
महोत्सव कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इस दौरान राममोहन सैनी, राजेश अनेजा, विशाल गर्ग, अमरीश त्यागी, जोगेंद्र जाटव, रणजीत सहित कई गणमान्य लोगों ने भी गणपति के दर्शन किए। कार्यक्रम में भाजपा सोशल मीडिया मंडल संयोजक प्रदीप रावत समेत अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

समीर चौधरी/रियाज़ अहमद।

Post a Comment

0 Comments

देश