देवबंद: नगर पालिका परिषद देवबन्द की बोर्ड बैठक विपिन कुमार, चेयरमैन, नगर पालिका परिषद की अध्यक्षता में पालिका के मीटिंग हॉल में आयोजित हुई। जिसके अनुसार माह दिसम्बर 2024, जनवरी, फरवरी व मार्च 2025 के आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया गया, जिसे सर्व सम्मति से स्वीकार किया गया। सभी प्रस्ताव सर्व सम्मति से स्वीकार किये गये।
विपिन कुमार, चेयरमैन ने बताया कि नगर पालिका परिषद देवबन्द का वार्षिक बजट वर्ष 2025-26 सर्व सम्मति से स्वीकार किया गया। वार्षिक बजट के अनुसार नगर पालिका परिषद देवबन्द की अनुमानित्त आय 59 करोड 58 लाख 89 हजार रूपये व अनुमानित व्यय का बजट 49 करोड़ 17 लाख 10 हजार रूपये इस प्रकार 10 करोड 41 लाख 79 हजार रूपये के लाभ का बजट पालिका बोर्ड द्वारा सर्व सम्मति से स्वीकार किया गया। नगर देवबन्द में कोई आंगनबाडी केन्द्र नहीं है। इसलिय जनहित में आंगनबाड़ी केन्द्र की स्थापना किये जाने का प्रस्ताव भी स्वीकार किया गया।
विपिन कुमार, चेयरमैन, नगर पालिका परिषद देवबन्द ने बताया कि नगर देवबन्द में रोडवेज बस स्टेशन की स्थापना वर्ष 2008 में हुई थी। परन्तु बस स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का भारी अभाव रहा है। वास्तव में क्षेत्र के जनप्रतनिधियों एवं जनता की मांग को दृष्टिगत रखते हुये नगर देवबन्द में सुविधाओं से युक्त परिवहन का आधुनिक बस स्टेशन की जनहित में स्थापना कराये जाने की आवश्यकता महसूस की गयी और क्षेत्रीय प्रबन्धक उ०प्र० राज्य सडक परिवहन निगम, सहारनपुर द्वारा नगर पालिका परिषद देवबन्द की स्वामित्व की जमीन को उ०प्र० राज्य सडक परिवहन निगम को आगामी तीस वर्षों के लिये लीज (पट्ट) पर दिये जाने हेतु मांग की गयी और आश्वस्त किया गया कि उ०प्र० सडक परिवहन निगम यात्रियों को सुविधायें उपलब्ध करायेगी। इसलिये प्रस्ताव बोर्ड के पटल पर रखा गया और बोर्ड द्वारा सर्व सम्मति से जनहित में उक्त बस स्टेशन की जमीन को आगामी तीस वर्षों के लिये उ०प्र० राज्य सडक परिवहन निगम सहारनपुर लीज पर दिये जाने का प्रस्ताव स्वीकार किया गया है।
इस बोर्ड बैठक में कुल 25 सम्मानित सभासदों द्वारा मीटिंग में भाग लिया गया। इस बोर्ड बैठक में डा० धीरेन्द्र कुमार राय, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद देवबन्द उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त कुलदीप सैनी, शाहिद हसन, डा० मी० वाजिद, श्रीमति नाहिदा खानम, हाजी शहजाद, अख्तर अंसारी, नदीम चौधरी, मनोज सिंघल, हारिस सैय्यद, श्रीमति शाहीन पत्नी मौ० वसीम, इकबाल अंसारी, विपिन त्यागी, अर्जुन सिंघल, मौ० औसाफ सिद्दीकी, अंकित राणा, श्रीमति रिहाना पत्त्नी शराफत मलिक, श्रीमति विलकीस पत्नी मौ० रिजवान, श्रीमति आयशा पत्नी गौ० आरिफ, हैदर अली, आरिफ सिद्दीकी, श्रीमति सुधा गांधी पत्नी अजय गांधी, रविन्द्र चौधरी, श्रीमत्ति महक चौहान पत्नी श्याग चौहान, श्रीमति गुलनाज पत्नी डा० असलम सभासदगण व बालिका अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
समीर चौधरी/रियाज़ अहमद।
0 Comments