केएल जनता इंटर कॉलेज में व्यापारियों ने किया भाजपा नगर अध्यक्ष अरुण गुप्ता का स्वागत।

देवबंद: केएल जनता इंटर कॉलेज देवबंद में व्यापार मंडल के अध्यक्ष रहे अरुण गुप्ता भाजपा नगर अध्यक्ष का स्वागत अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक राज सिंघल ने कहा कि हमें जहां दूसरों की तारीफ एवं धन्यवाद करना होता है वही अपनों का भी धन्यवाद एवं तारीफ करनी चाहिए इससे उनका मनोबल बढ़ता है एवं कार्य करने में क्षमता दुगनी हो जाती है। उन्होंने अरुण गुप्ता को बहुत ही मेहनती करमठ ईमानदार व्यक्तित्व का धनी बताते हुए कहा कि जो ऊंचाइयां उन्हें मिली है उसका आधार व्यापार मंडल है, यह वह ध्यान रखें एवं लोगों की सेवा करते रहे।
नगर अध्यक्ष अश्वनी मित्तल, नगर प्रभारी राजन छाबड़ा, नगर महामंत्री चौधरी सतवीर सिंह कसाना, नगर कोषाध्यक्ष वरयाम खान ने उनको पगड़ी और अंग वस्त्र भेंट करते हुए कहा की अरुण गुप्ता व्यापार मंडल में नीव की तरह है जिन्होंने व्यापार मंडल को बहुत मजबूती प्रदान की है हमें उनका भाजपा अध्यक्ष बनने पर अभिनंदन करते हुए गर्व महसूस हो रहा है। युवा अध्यक्ष रविंद्र चौधरी, युवा महामंत्री विकास पुंडीर, युवा कोषाध्यक्ष अंशुल वर्मा, फैसल नूर शब्बू ने उन्हें अभिनंदन पत्र भेंट किया। कार्यक्रम को विजय गिरधर, विजेश कंसल, सतीश गिरधर, डॉक्टर सुखपाल सिंह ने भी संबोधित करते हुए अरुण गुप्ता को भाजपा नगर अध्यक्ष बनने पर बधाई दी। स्वागत अभिनंदन में अरुण गुप्ता ने कहा कि अपने परिवार में सम्मान पाकर मैं और हौसले के साथ सेवा कार्य में लगुगा एवं हर व्यापारी के लिए हर वक्त उपलब्ध रहूंगा मैं पहले व्यापारी हूं व्यापार मंडल का सदस्य हूं, सभी व्यापारी भाइयों का स्वागत अभिनंदन के लिए तहे दिल से आभार व्यक्त करता हुँ।

संचालन वरिष्ठ अधिवक्ता देवी दयाल शर्मा ने एवं अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक राज सिंघल ने की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से दीपक राज सिंघल, अश्वनी मित्तल, सतवीर चौधरी, वरयाम खान, राजन छाबड़ा,, रविंद्र चौधरी ,विकास पुंडीर, अंशुल वर्मा के साथ-साथ विजय गिरधर विजेश कंसल ,सतीश गिरधर, डॉक्टर सुखपाल सिंह, महेंद्र गिरधर ,संजय चावला, राजेश गर्ग ,वजाहत अनवर, अजय गर्ग ,कुशल सिंघल, आलोक सिंघल ,ऋषिपाल कश्यप ,अनुज गर्ग ,अमित सोनी विशाल गोयल, संजय गोयल, कपिल जैन, रोहित अग्रवाल, रॉबिन गर्ग, मुकीम अब्बासी सहित बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे. नगर महामंत्री चौधरी सतबीर सिंह कसाना ने सभी का आभार व्यक्त किया एवं भोजन पर आमंत्रित किया।

समीर चौधरी/महताब आज़ाद।

Post a Comment

0 Comments

देश