रेलवे रोड पर हुई उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की बैठक, दिलशाद चार्ली बने व्यापार श्रम प्रकोष्ठ के अध्यक्ष।

देवबंद: उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल उत्तर प्रदेश की बैठक में संगठन को मजबूती देने के लिए कई पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई। नए पदाधिकारियों का मालार्पण कर स्वागत भी किया गया।

रेलवे रोड पर आयोजित बैठक में संगठन के अध्यक्ष दीपक गर्ग ने संगठन हित के लिए लगातार कार्य कर रहे दिलशाद चार्ली को व्यापार श्रम प्रकोष्ठ का अध्यक्ष नियुक्त किया है। जबकि परवेज खान को मैन बॉडी का उपाध्यक्ष और विनय त्यागी को महासचिव बनाया गया। तीनों पदाधिकारियों का मालार्पण कर स्वागत किया। श्रम प्रकोष्ठ के नवनियुक्त अध्यक्ष दिलशाद चार्ली ने कहा कि वह संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे और व्यापारियों के हितों की लड़ाई लड़ेंगे। इस मौके पर लक्की, सचिन बंसल, अरविंद अग्रवाल, नरेश कुमार, अजय कुमार, सरफराज, शारिक, सचिन, शाहबाज, मकबूल अहमद मौजूद रहे।

समीर चौधरी/रियाज़ अहमद।

Post a Comment

0 Comments

देश